Breaking News
October 18, 2026 10:39 pm
News
स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशनप्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपतिकानपुर में गांधी जयंती पर ‘महासफाई’ या सिर्फ ढिंढोरा? तस्वीरें खोल रही हैं अभियान की पोल!विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविरवाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तारदुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावासगोल्डी मसाले फैक्ट्री में लगा मेगा स्वास्थ्य कैंप, 1500 श्रमिकों की हुई जांचतिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?

दरोगा-सिपाही ने एक दूसरे पर लात-घूसे बरसाए

– एसएसपी ऑफिस में कहासुनी; दरोगा सिपाही से बोला-अपने आपको कप्तान समझता है

(एस0के0 सिंह भदौरिया)
झांसी। जनपद में दरोगा-सिपाही के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। दोनों ने एक-दूसरे पर जमकर लात-घूसे बरसाए। इस बीच साथी पुलिसकर्मियों ने दोनों को छुड़ाने की काफी कोशिश की। लेकिन छुड़ाने के बाद भी बार-बार दोनों एक-दूसरे से भिड़ते रहे। घटना सोमवार दोपहर एक बजे एसएसपी आॅफिस की है।
दरोगा की सिपाही की पत्नी का ट्रांसफर हो गया था। इसी को लेकर हुए विवाद में आज बहस हो गई। देखते-देखते बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों अपना आपा खो बैठे। एक-दूसरे को पकड़ लिया। फिर मारपीट शुरू कर दी। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह मामला शांत कराया। पुलिस अफसर पूरे मामले में जांच की बात कह रहे हैं। दरोगा संदीप यादव बांदा जीआरपी में तैनात है, जबकि सिपाही अनुज यादव एसएसपी की रीडर ब्रांच (बड़ी पेशी) में तैनात हैं। दरोगा की पत्नी अंजू यादव झांसी में सिपाही है। शहर क्षेत्र में साढ़े 3 साल का कार्यकाल पूरा होने पर पिछले दिनों उसका मऊरानीपुर ट्रांसफर हो गया था। दरोगा चाहता था कि पत्नी का ट्रांसफर दोबारा से शहर क्षेत्र में हो गए। दरोगा और सिपाही पुलिस लाइन में एक-दूसरे के पड़ोसी हैं। इसलिए दरोगा ने सिपाही से पत्नी के ट्रांसफर के संबंध में बातचीत की थी। पत्नी के ट्रांसफर को लेकर ही विवाद हो गया। दरोगा का सिपाही पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें वह आरोप लगाते हुए कह रहा है कि ह्लसिपाही ने एसएसपी सुधा मैडम के समय अनावश्यक फाइलें खुलवाईं। ये दरोगाओं से पैसे मांगता है। ये अपने आपको एसएसपी समझता है। हम लोगों के साथ गाली गलौच करता है कि तुम हो कौन? हमें हटाकर दिखा दो यहां से। जब से भर्ती हुआ, ये एसएसपी आॅफिस में नियुक्त है। अनावश्यक पैसे लेता है। अभी महिला कांस्टेबलों के ट्रांसफर हुए, उसमें इसने पैसे खाए। जिनको जरूरी है, जिनके छोटे बच्चे हैं। उनकी नियुक्ति न करके मैडम को मिस गाइड करता है। गलत उगाही करता है। मैडम बिल्कुल सही है, लेकिन ये उनके पॉवर का गलत उपयोग करता है। आज मैं जांच के संबंध एसएसपी आॅफिस आया था। उस जांच में पेपर लेने आया था। जब बाहर निकला तो ये गाली देने लगा। बोला हो गई जांचङ्घ इसने मेरी जांच खुलवा दी। इसने क्या खुलवा दीङ्घ। देखिए मैं जा रहा था तो मुझे यानी सब इंस्पेक्टर से हाथापाई की। ये सब इंस्पेक्टर से हाथापाई करेगा। सीओ सदर स्नेहा तिवारी का कहना कि ह्लदरोगा की पत्नी महिला सिपाही है, जो झांसी में नियुक्त हैं। शहर क्षेत्र में इनकी नियुक्ति का समय पूरा हो गया था। इसलिए इनकी पोस्टिंग देहात क्षेत्र के मऊरानीपुर में कर दी गई थी। इसके बाद दरोगा प्रयास कर रहे थे कि पत्नी की पोस्टिंग शहर क्षेत्र में हो जाए। इसको लेकर ये प्रयासरत थे। इसी बात को लेकर दरोगा संदीप और सिपाही अनुज के बीच आपस में विवाद हो गया। इसका संज्ञान लेकर पुलिस जैसे अनुशासित बल में अनुशासन तोड़ने और जनता में पुलिस की छवि को धूमिल करने के लिए एसपी जीआरपी को एक रिपार्ट प्रेषित की जा रही है। पुलिस कार्यालय में नियुक्त सिपाही के खिलाफ भी आवश्यक दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। पैसों के आरोपों के संबंध में जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशन

    प्रो. सुधांशु पांड्या को कुलपति का अतिरिक्त प्रभार देने संबंधी खबर में हुई त्रुटि पर स्वतंत्र हित अखबार ने जताया खेद स्वतंत्र हित संवाददाता कानपुर। स्वतंत्र हित अखबार में 15…

    प्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपति

    स्वतंत्र हित  विपिन सागर कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर में प्रो. सुधांशु पांड्या को प्रति कुलपति नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद वह विश्वविद्यालय में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *