Breaking News
September 2, 2026 12:15 pm
News
कानपुर में प्लेन क्रैश, दोनों पायलटों की मौतपीएसी स्टेट बैंड 35 वीं वाहिनी द्वारा जनेश्वर मिश्र व डा० राममनोहर लोहिया पार्क में देश भक्ति की धुनों की हुई शानदार प्रस्तुति पॉपसरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि प्रदेश में अलग पहचान रखते हैं विधायक राजेश्वर सिंह18 दिन बाद कानपुर पहुंचा मर्चेंट नेवी अधिकारी सागर गुप्ता का पार्थिव शरीरहरित पुस्तकालय: ज्ञान, पर्यावरण और भविष्य का नया संगमउन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापिततेज रफ्तार टैक्टर ने कार में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायलसिकंदरपुर में महाराणा प्रताप की स्मृति में निकाली गई भव्य विशाल रैली, उमड़ा जनसैलाबएक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप, देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

 

उन्नाव । गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के गोताखोर मोहल्ले में किराए पर रहने वाली विवाहिता की मंगलवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बता दे कि राजीव नगर निवासी शबनम का निकाह तीन साल पहले गोताखोर निवासी नफीस से हुआ था। दंपति की डेढ़ साल की बेटी भी है। जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। मायके पक्ष का आरोप है कि नफीस, उसके पिता शरीफ और मां अफसाना ने दहेज में एक लाख रुपये और बाइक की मांग की थी। मांग पूरी न होने पर शबनम को प्रताड़ित किया जाता था। मृतका की मां गुड़िया ने तहरीर में आरोप लगाया कि दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी की हत्या की गई। पुलिस ने नफीस और शरीफ को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी अनुराग सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिससे मौत के सही कारणों का पता चलेगा। मृतका के भाई रेहान ने बताया कि शबनम और नफीस का तलाक हो चुका था। इसके बावजूद दोनों ने फिर से साथ रहना शुरू कर दिया था। दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वही सूचना पर को सिटी सोनम सिंह और फोरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंची जहां टीम ने साक्ष्य संकलित किए हैं। गुड़िया की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

  • Related Posts

    कानपुर में प्लेन क्रैश, दोनों पायलटों की मौत

    विपिन सागर ब्यूरो कानपुर कानपुर / गंगा किनारे एक विमान हादसे की घटना सामने आई है। हादसे में विमान में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई है। सूचना मिलते…

    पीएसी स्टेट बैंड 35 वीं वाहिनी द्वारा जनेश्वर मिश्र व डा० राममनोहर लोहिया पार्क में देश भक्ति की धुनों की हुई शानदार प्रस्तुति पॉप

    स्वतंत्र हित/ राहुल तिवारी लखनऊ। पीएसी के महानिदेशक अलोक सिंह के निर्देशानुसार बुधवार को स्वतन्त्रता दिवस सप्ताह के पावन पर्व के अवसर पर जनमानस में देशभक्ति, राष्ट्रीयता एवं कर्तव्यपरायणता की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *