Breaking News
September 27, 2026 3:58 am
News
तिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?कानपुर हाईटेक सिटी या गड्ढों और नालों का शहरजीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. संजय काला के नेतृत्व में एक और जटिल सर्जरी सफलशादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, कोर्ट के आदेश पर FIR के बाद भी गिरफ्तारी नहींकाम अधूरा कागजों पर पूरा। काकोरी खंडविकास में विकास कार्य पर उठे सवाल।कानपुर में प्लेन क्रैश, दोनों पायलटों की मौतपीएसी स्टेट बैंड 35 वीं वाहिनी द्वारा जनेश्वर मिश्र व डा० राममनोहर लोहिया पार्क में देश भक्ति की धुनों की हुई शानदार प्रस्तुति पॉपसरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि प्रदेश में अलग पहचान रखते हैं विधायक राजेश्वर सिंह

टीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम

स्वतंत्र हित 

विजय सिंह 

रायबरेली/ टीसीआई फाउंडेशन,की ओर से शनिवार को सूर्या होटल में सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गौशाला की ब्रांड एंबेसडर एवं टीवी अभिनेत्री सबिता कलवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने एचआईवी के संबंध में जागरूकता बढ़ाने तथा एचआईवी के साथ जीवन जी रहे लोगों के प्रति संवेदनशीलता और सहयोग की आवश्यकता पर अपने विचार साझा किए।कार्यक्रम में टीसीआई फाउंडेशन, गुरुग्राम के अकाउंट विभाग से सरवंती जी एवं ज्योत्सना जी की भी सराहनीय उपस्थिति रही। इसके अलावा क्षय रोग चिकित्सा अधिकारी (टीबी विभाग), डॉ. रिजवान, भगत सिंह (राजघाट चौकी इंचार्ज), प्रताप सिंह (AHTU इंचार्ज), शैलेश जी (सब-इंस्पेक्टर) सहित पुलिस विभाग की टीम ने सहभागिता की समाजसेविका वंदना कश्यप, मनोचिकित्सक डॉ. रूमा परवीन, सूरज बिसेन जी एवं असद जी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत हबीबा द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुई। कार्यक्रम का आयोजन जिला क्षय रोग अधिकारी के दिशा-निर्देशों के अनुसार किया गया।इस अवसर पर डॉ. रिजवान ने उपस्थित लोगों को क्षय रोग (टीबी) के लक्षण, बचाव एवं उपचार के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। वहीं, टीसीआई कार्यक्रम की कोऑर्डिनेटर तमन्ना आफरीन ने एचआईवी से संबंधित जागरूकता, बचाव और समय पर जांच के महत्व के बारे में जानकारी साझा की।इंस्पेक्टर भगत सिंह ने स्वयं एचआईवी जांच करवाकर उपस्थित लोगों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने बताया कि टीसीआई फाउंडेशन द्वारा जिले में लगातार एचआईवी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस विभाग के सदस्यों ने भी एचआईवी स्क्रीनिंग में भाग लिया।इस दौरान 17 सितंबर को आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले व्यक्तियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पीयर एजुकेटर्स को भी सम्मानित किया गया।मनोचिकित्सक डॉ. रूमा परवीन ने उपस्थित लोगों को मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी और टी सी आई फाउंडेशन परामर्श दात्री गीता श्रीवास्तव जी ने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए एचआईवी जांच में भी भाग लिया। पुलिस विभाग की टीम ने भी सक्रिय रूप से सहभागिता करते हुए जागरूकता अभियान को सफल बनाने में सहयोग दिया। कार्यक्रम में टीसीआई फाउंडेशन के सभी आउटरीच वर्कर्स की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समुदाय में टीबी एवं एचआईवी के प्रतिजागरूकता बढ़ाना, समय पर जांच को प्रोत्साहित करना और स्वास्थ्य संबंधी भ्रांतियों को दूर करना रहा।

  • Related Posts

    तिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशान

    स्वतंत्र हित  विजय सिंह  रायबरेली /शहर कोतवाली क्षेत्र के सुनहरी मस्जिद तिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशान है। विधवा सीमा पत्नी मरहूम मोहम्मद कदीर ने…

    सर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?

    नौबस्ता क्षेत्र में हाईवे किनारे वर्षों से चल रहा वाहनों की मरम्मत का कारोबार, हादसों का भी बना खतरा स्वतंत्र हित / सुशील निगम  कानपुर। शहर में यातायात व्यवस्था को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *