Breaking News
September 27, 2026 4:04 am
News
तिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?कानपुर हाईटेक सिटी या गड्ढों और नालों का शहरजीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. संजय काला के नेतृत्व में एक और जटिल सर्जरी सफलशादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, कोर्ट के आदेश पर FIR के बाद भी गिरफ्तारी नहींकाम अधूरा कागजों पर पूरा। काकोरी खंडविकास में विकास कार्य पर उठे सवाल।कानपुर में प्लेन क्रैश, दोनों पायलटों की मौतपीएसी स्टेट बैंड 35 वीं वाहिनी द्वारा जनेश्वर मिश्र व डा० राममनोहर लोहिया पार्क में देश भक्ति की धुनों की हुई शानदार प्रस्तुति पॉपसरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि प्रदेश में अलग पहचान रखते हैं विधायक राजेश्वर सिंह

महाराणा प्रताप कॉलेज प्रशासन ने छात्र–छात्राओं की मांगों को लेटर पैड पर दिया लिखित आश्वासन

संवाददाता/रजत शर्मा

कानपुर। थाना क्षेत्र स्थित महाराणा प्रताप कॉलेज में बीते दिनों से छात्र–छात्राओं द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर उठाई जा रही आवाज पर कॉलेज प्रशासन ने औपचारिक पहल की है। कॉलेज प्रशासन ने छात्रों की सभी मांगों को कॉलेज के आधिकारिक लेटर पैड पर अंकित कर, जिम्मेदार अधिकारियों के माध्यम से छात्र–छात्राओं को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार छात्र–छात्राएं लंबे समय से शैक्षणिक व्यवस्था, समयबद्ध कक्षाओं, सुविधाओं और प्रशासनिक समस्याओं को लेकर अपनी मांगें रख रहे थे। मांगों को लेकर छात्रों और कॉलेज प्रशासन के बीच कई दौर की बातचीत भी हुई। इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने छात्रों की मांगों को लिखित रूप में दर्ज कर उन्हें आश्वासन दिया।

कॉलेज प्रशासन की ओर से बताया गया कि छात्रों द्वारा उठाई गई समस्याओं पर गंभीरता से विचार किया गया है और उन्हें चरणबद्ध तरीके से पूरा करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। लेटर पैड पर दर्ज बिंदुओं में यह भी उल्लेख किया गया है कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर मांगों के समाधान का प्रयास किया जाएगा।

छात्र–छात्राओं का कहना है कि लिखित रूप में मांगें मिलने से उन्हें भरोसा मिला है और अब वे प्रशासन की ओर से की जाने वाली कार्रवाई पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं, कॉलेज प्रशासन ने शैक्षणिक माहौल बनाए रखने और छात्रों के हित में निर्णय लेने की बात दोहराई है।

फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है और कॉलेज परिसर में शैक्षणिक गतिविधियां सुचारु रूप से चल रही हैं। प्रशासन और छात्रों के बीच संवाद जारी रहने की उम्मीद जताई जा रही है।*

  • Related Posts

    तिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशान

    स्वतंत्र हित  विजय सिंह  रायबरेली /शहर कोतवाली क्षेत्र के सुनहरी मस्जिद तिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशान है। विधवा सीमा पत्नी मरहूम मोहम्मद कदीर ने…

    टीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम

    स्वतंत्र हित  विजय सिंह  रायबरेली/ टीसीआई फाउंडेशन,की ओर से शनिवार को सूर्या होटल में सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गौशाला की ब्रांड एंबेसडर एवं टीवी अभिनेत्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *