Breaking News
August 12, 2026 5:12 pm
News
सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि प्रदेश में अलग पहचान रखते हैं विधायक राजेश्वर सिंह18 दिन बाद कानपुर पहुंचा मर्चेंट नेवी अधिकारी सागर गुप्ता का पार्थिव शरीरहरित पुस्तकालय: ज्ञान, पर्यावरण और भविष्य का नया संगमउन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापिततेज रफ्तार टैक्टर ने कार में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायलसिकंदरपुर में महाराणा प्रताप की स्मृति में निकाली गई भव्य विशाल रैली, उमड़ा जनसैलाबएक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तारबेला थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्नअवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट में पुलिस को बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तार

शराब के नशे में पति ने पत्नी की सरिया से हत्या की

गांव में सनसनी वारदात के बाद घर के बाहर बैठा मिला आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार।

संवाददाता/रजत शर्मा 

कानपुर। के साउथ जोन के थाना बर्रा क्षेत्र के कर्रही गांव में रविवार को घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जहां नशे में धुत एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही बर्रा पुलिस, फॉरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी।पुलिस के अनुसार आरोपी पति ने लोहे की सरिया से पत्नी के सिर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार नहीं हुआ, बल्कि घर के बाहर ही बैठा रहा। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया।घटनास्थल से पुलिस ने आवश्यक वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद और शराब के नशे में वारदात को अंजाम देने की बात सामने आ रही है, हालांकि अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है।बताया जा रहा है कि मृतका के दो बच्चे हैं, जो बाहर नौकरी करते हैं और घटना के समय घर पर मौजूद नहीं थे। पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और टीम को निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए।

फिलहाल मामले में तहरीर मिलने के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और घटना के कारणों की विस्तृत पड़ताल जारी है।

  • Related Posts

    18 दिन बाद कानपुर पहुंचा मर्चेंट नेवी अधिकारी सागर गुप्ता का पार्थिव शरीर

    विपिन सागर कानपुर। यूक्रेन में ड्रोन हमले के दौरान जान गंवाने वाले कानपुर के मर्चेंट नेवी के चीफ ऑफिसर सागर गुप्ता का पार्थिव शरीर बुधवार को 18 दिन बाद उनके…

    हरित पुस्तकालय: ज्ञान, पर्यावरण और भविष्य का नया संगम

    सतत अध्ययन संस्कृति, डिजिटल नवाचार और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अनिवार्य पहल शोधार्थिनी: अनु पाल क्या कोई पुस्तकालय केवल किताबें पढ़ने की जगह हो सकता है? बदलते समय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *