Breaking News
May 13, 2026 5:24 pm
News
कानपुर में ‘न्याय बंद, अत्याचार चालू’…?नशे में धुत चालक की रफ्तार का कहर:जाम और अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम ने किया निरीक्षणकानपुर सेंट्रल स्टेशन की लिफ्ट में फंसे 18 यात्री, दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गयाघरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त आपूर्ति, उपभोक्ता न हों परेशान: डीएसओमहाराजपुर में कांग्रेस की पदयात्रा से बढ़ी चुनावी सरगर्मीकंज के पेड़ पर 15 वर्षीय बालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्यानवाबगंज पुलिस से मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, दोनों के पैरों में लगी गोलीयुद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।

महाराणा प्रताप कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन तेज, मांगें पूरी न होने पर गेट पर नारेबाजी

संवाददाता/रजत शर्मा 

कानपुर। के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित महाराणा प्रताप कॉलेज में छात्रों का विरोध प्रदर्शन सोमवार को फिर तेज हो गया। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर छात्र-छात्राएं कॉलेज के मुख्य गेट पर एकत्र हुए और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने लेट फीस समाप्त करने और शिक्षकों द्वारा कथित उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग प्रमुख रूप से उठाई।छात्रों का आरोप है कि कॉलेज में देर से पहुंचने पर भारी लेट फीस वसूली जा रही है, जिसे खत्म करने की मांग काफी समय से लंबित है। इसके साथ ही कुछ छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों पर अनुचित व्यवहार और दबाव बनाने के आरोप भी लगाए। उनका कहना है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, जिससे नाराज होकर उन्हें प्रदर्शन करना पड़ा।बताया गया कि जब छात्र कॉलेज पहुंचे तो मुख्य गेट बंद मिला, जिससे उनका आक्रोश और बढ़ गया। इस दौरान छात्रों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन के बीच “पुलिस को आगे करता, एमपीजीआई डरता है” जैसे नारे भी लगाए गए। हालांकि कॉलेज प्रशासन की ओर से आरोपों पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।स्थिति को देखते हुए मौके पर संबंधित जोन के अधिकारी, स्थानीय थाना पुलिस और पीएसी बल तैनात रहा, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। पुलिस अधिकारियों ने छात्रों से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने की अपील की है।फिलहाल कॉलेज परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और प्रशासन व छात्रों के बीच वार्ता की संभावना जताई जा रही है

  • Related Posts

    कानपुर में ‘न्याय बंद, अत्याचार चालू’…?

    मानवाधिकार लड़ाई को नई धार, “वर्ल्ड एक्रेडिटेशन ऑफ ह्यूमन राइट्स” के तहत डॉ. तारिक ज़की की पहल सुर्खियों में दहेज, दुष्कर्म प्रयास जैसे गंभीर आरोपों में FIR नहीं — पीड़िता…

    नशे में धुत चालक की रफ्तार का कहर:

    एआरटीओ के घर में घुसी स्कॉर्पियो, गार्ड बाल-बाल बचा, CCTV वायरल स्वतंत्र हित/रजत शर्मा  कानपुर। के रावतपुर थाना क्षेत्र स्थित विकास नगर में देर रात नशे में तेज रफ्तार वाहन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *