Breaking News
March 29, 2026 3:48 am
News
नशे में धुत चालक की रफ्तार का कहर:जाम और अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम ने किया निरीक्षणकानपुर सेंट्रल स्टेशन की लिफ्ट में फंसे 18 यात्री, दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गयाघरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त आपूर्ति, उपभोक्ता न हों परेशान: डीएसओमहाराजपुर में कांग्रेस की पदयात्रा से बढ़ी चुनावी सरगर्मीकंज के पेड़ पर 15 वर्षीय बालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्यानवाबगंज पुलिस से मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, दोनों के पैरों में लगी गोलीयुद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्ट

अवैध खनन पर करारा प्रहार, 10 ओवरलोड ट्रक जब्त, 5 लाख का जुर्माना ठोका

संवाददाता/विपिन दीक्षित 

उन्नाव।जिले में अवैध खनन और ओवरलोड खनिज परिवहन पर खनन विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ा प्रहार किया है। हाईवे और प्रमुख मार्गों पर चलाए गए विशेष अभियान के दौरान बिना रॉयल्टी और क्षमता से अधिक लदे 10 ट्रकों को पकड़कर उनके खिलाफ कड़ी चालानी कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई से करीब पांच लाख रुपये का राजस्व वसूला गया है।

खनन निरीक्षक प्रांजल सिंह के नेतृत्व में यह सघन चेकिंग अभियान तहसील सदर, हसनगंज, बीघापुर और पुरवा क्षेत्रों में चलाया गया। टीम ने हाईवे, लिंक मार्गों और खनन प्रभावित इलाकों में ट्रक व डंपरों को रोककर खनिज परिवहन से जुड़े दस्तावेजों, रॉयल्टी रसीद, परमिट और वाहन क्षमता की गहन जांच की।

जांच में कई वाहन बिना वैध रॉयल्टी और तय मानकों से अधिक भार लेकर चलते पाए गए। नियमों की खुलेआम अनदेखी कर रहे कुल 10 ट्रकों के खिलाफ खनन अधिनियम और मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त चालान किया गया। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक जुर्माने और शमन शुल्क के रूप में वसूली गई पूरी राशि शासन को जमा कराई जाएगी।

खनन निरीक्षक प्रांजल सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग से न सिर्फ सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचता है, बल्कि सड़कों की हालत खराब होती है और गंभीर दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है। उन्होंने चेतावनी दी कि बिना रॉयल्टी खनिज परिवहन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग ने स्पष्ट किया कि आगे भी जिलेभर में लगातार चेकिंग अभियान चलाकर नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Related Posts

    नशे में धुत चालक की रफ्तार का कहर:

    एआरटीओ के घर में घुसी स्कॉर्पियो, गार्ड बाल-बाल बचा, CCTV वायरल स्वतंत्र हित/रजत शर्मा  कानपुर। के रावतपुर थाना क्षेत्र स्थित विकास नगर में देर रात नशे में तेज रफ्तार वाहन…

    जाम और अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम ने किया निरीक्षण

    स्वतंत्र हित  विपिन दीक्षित  उन्नाव। मौरावां नगर पंचायत के पड़ाव अड्डा क्षेत्र में लगातार लग रहे जाम और अवैध अतिक्रमण की शिकायतों के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ। एसडीएम प्रवेश श्रीवास्तव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *