Breaking News
September 27, 2026 4:06 am
News
तिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?कानपुर हाईटेक सिटी या गड्ढों और नालों का शहरजीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. संजय काला के नेतृत्व में एक और जटिल सर्जरी सफलशादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, कोर्ट के आदेश पर FIR के बाद भी गिरफ्तारी नहींकाम अधूरा कागजों पर पूरा। काकोरी खंडविकास में विकास कार्य पर उठे सवाल।कानपुर में प्लेन क्रैश, दोनों पायलटों की मौतपीएसी स्टेट बैंड 35 वीं वाहिनी द्वारा जनेश्वर मिश्र व डा० राममनोहर लोहिया पार्क में देश भक्ति की धुनों की हुई शानदार प्रस्तुति पॉपसरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि प्रदेश में अलग पहचान रखते हैं विधायक राजेश्वर सिंह

खुशियाँ मातम में बदलीं उन्नाव हाईवे पर रफ्तार का कहर एक ही परिवार के 4 की मौत

शादी समारोह से लौटते समय ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार परिवार, पति-पत्नी और दो मासूम बच्चों की मौके पर ही दर्दनाक मौत।

घर की दहलीज से पहले उजड़ा पूरा संसार, पीछे से आ रही बड़ी बेटी बची एक पल में सब कुछ खत्म।

संवाददाता /विपिन दीक्षित 

उन्नाव।लखनऊ कानपुर हाईवे पर बुधवार देर रात दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। सोहरामऊ थाना क्षेत्र के भल्ला फार्म तिराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

अजगैन कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी वीरेंद्र 35 पुत्र गुरुचरण अपनी पत्नी रीतू 33और बच्चों अनुराधा 9 व रुद्र 6 के साथ लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र स्थित दयालखेड़ा गांव में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे थे। परिवार की बड़ी बेटी नैनसी 15 पीछे से आ रही वीरेंद्र के साढ़ू रंजीत की बाइक पर सवार थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भल्ला फार्म तिराहे के पास वीरेंद्र ने पीछे आ रहे साढ़ू का इंतज़ार करने के लिए बाइक रोक दी। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रहे एक कंटेनर में ज़ोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कंटेनर पलट गया और ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े बाइक सवार परिवार को कुचलता हुआ निकल गया।

हादसा इतना भीषण था कि पति पत्नी और दोनों मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ ही पलों में खुशियों से भरा सफर मातम में बदल गया। पीछे से आ रही बेटी नैनसी ने जब यह दृश्य देखा तो वह बदहवास होकर रोने लगी। एक ही पल में उसके सिर से माता-पिता और भाई बहन का साया उठ गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अरविंद पांडेय ने बताया कि हादसे में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है, जबकि चालक फरार है। उसकी तलाश की जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।

यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही की भयावह सच्चाई को उजागर करता है, जहां एक पल की चूक ने चार जिंदगियों को छीन लिया।

  • Related Posts

    तिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशान

    स्वतंत्र हित  विजय सिंह  रायबरेली /शहर कोतवाली क्षेत्र के सुनहरी मस्जिद तिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशान है। विधवा सीमा पत्नी मरहूम मोहम्मद कदीर ने…

    टीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम

    स्वतंत्र हित  विजय सिंह  रायबरेली/ टीसीआई फाउंडेशन,की ओर से शनिवार को सूर्या होटल में सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गौशाला की ब्रांड एंबेसडर एवं टीवी अभिनेत्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *