Breaking News
August 12, 2026 5:06 pm
News
सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि प्रदेश में अलग पहचान रखते हैं विधायक राजेश्वर सिंह18 दिन बाद कानपुर पहुंचा मर्चेंट नेवी अधिकारी सागर गुप्ता का पार्थिव शरीरहरित पुस्तकालय: ज्ञान, पर्यावरण और भविष्य का नया संगमउन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापिततेज रफ्तार टैक्टर ने कार में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायलसिकंदरपुर में महाराणा प्रताप की स्मृति में निकाली गई भव्य विशाल रैली, उमड़ा जनसैलाबएक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तारबेला थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्नअवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट में पुलिस को बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तार

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ शातिर हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, अपाचे बाइक भी बरामद

संवाददाता/रजत शर्मा 

कानपुर नगर के थाना महाराजपुर क्षेत्र में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर हिस्ट्रीशीटर को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई में आरोपी के कब्जे से एक देशी तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस, ₹11,410 नकद और घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की गई।

थाना महाराजपुर प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी राजेंद्र कुमार उर्फ पप्पू (36) निवासी ग्राम पूरा, थाना बिल्हौर हाल पता मंगला विहार, थाना चकेरी को दबोचा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था और उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन के निर्देशन में चल रहे अभियान के दौरान की गई इस गिरफ्तारी को पुलिस के लिए अहम सफलता माना जा रहा है। पूछताछ के बाद आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    18 दिन बाद कानपुर पहुंचा मर्चेंट नेवी अधिकारी सागर गुप्ता का पार्थिव शरीर

    विपिन सागर कानपुर। यूक्रेन में ड्रोन हमले के दौरान जान गंवाने वाले कानपुर के मर्चेंट नेवी के चीफ ऑफिसर सागर गुप्ता का पार्थिव शरीर बुधवार को 18 दिन बाद उनके…

    हरित पुस्तकालय: ज्ञान, पर्यावरण और भविष्य का नया संगम

    सतत अध्ययन संस्कृति, डिजिटल नवाचार और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अनिवार्य पहल शोधार्थिनी: अनु पाल क्या कोई पुस्तकालय केवल किताबें पढ़ने की जगह हो सकता है? बदलते समय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *