Breaking News
⚡ बड़ी खबर
सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर NSUI कानपुर ग्रामीण ने किया नमन●आजम खान जेल से बाहर निकले ही थे कि ED ने हिरासत में ले लिया, जौहर यूनिवर्सिटी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई●कुटुम्ब परिवार ने धूमधाम से मनाई सरदार पटेल की 151वीं जयंती, राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश●<span class='secondary-title'>जनगणना 25 जनवरी से 28 फरवरी के बीच</span>: यूपी समेत पांच राज्यों में अभी नहीं होगी गिनती●पुल से छलांग लगाने की तैयारी में थी महिला फरिश्ता बनकर पहुंचे ट्रैफिक सिपाही कपिल●बारिश के बीच श्रद्धालुओं के लिए सहारा बना प्रशासन डीएम एसएसपी ने संभाली व्यवस्था●कांग्रेस नेता आनंद शुक्ला उर्फ राजा भैया का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया●निरंकुश ई रिक्शा चालक, बेखौफ वसूलीबाज़, मूकदर्शक पुलिस, परेशान सिर्फ जनता●<span class='secondary-title'>खबर में त्रुटि पर स्वतंत्र हित</span>: स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशन●प्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपति●

जाम और अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम ने किया निरीक्षण

स्वतंत्र हित 

विपिन दीक्षित 

उन्नाव। मौरावां नगर पंचायत के पड़ाव अड्डा क्षेत्र में लगातार लग रहे जाम और अवैध अतिक्रमण की शिकायतों के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ। एसडीएम प्रवेश श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र का निरीक्षण किया और हालात का जायजा लिया। इस दौरान पुरवा क्षेत्राधिकारी तेज सिंह तथा नायब तहसीलदार नीरज चतुर्वेदी भी मौजूद रहे।
स्थानीय लोगों के अनुसार हिलौली रोड पर रेलवे स्टेशन से लेकर केएमपी इंटर कॉलेज तक अक्सर घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है। इसका मुख्य कारण सड़क किनारे दुकानदारों द्वारा किया गया अवैध अतिक्रमण बताया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि फल विक्रेताओं ने अपनी ठेलियां और फलों की टोकरियां सड़क तक लगा रखी हैं। वहीं कुछ दुकानदारों ने पंखे, कुर्सियां और अन्य सामान रखकर पटरियों पर कब्जा कर लिया है। इसके अलावा बैटरी रिक्शा चालक भी अपने वाहन सड़क किनारे खड़े कर देते हैं, जिससे यातायात बाधित होता है और जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
एसडीएम प्रवेश श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी तेज सिंह और नायब तहसीलदार नीरज चतुर्वेदी ने नगर पंचायत कर्मचारियों के साथ क्षेत्र का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही सड़क किनारे किए गए सभी अवैध अतिक्रमण को हटाकर पटरियों को खाली कराया जाएगा, ताकि लोगों को जाम की समस्या से राहत मिल सके।

  • Related Posts

    सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर NSUI कानपुर ग्रामीण ने किया नमन

    स्वतंत्र हित/संवाददाता  कानपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर NSUI कानपुर ग्रामीण के कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उन्हें…

    आजम खान जेल से बाहर निकले ही थे कि ED ने हिरासत में ले लिया, जौहर यूनिवर्सिटी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

    स्वतंत्र हित/ संवाददाता रामपुर/लखनऊ, 31 अक्टूबर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खान को शनिवार शाम रामपुर जेल से रिहा होते ही प्रवर्तन निदेशालय (ED)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *