Breaking News
September 15, 2026 3:14 pm
News
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, कोर्ट के आदेश पर FIR के बाद भी गिरफ्तारी नहींकाम अधूरा कागजों पर पूरा। काकोरी खंडविकास में विकास कार्य पर उठे सवाल।कानपुर में प्लेन क्रैश, दोनों पायलटों की मौतपीएसी स्टेट बैंड 35 वीं वाहिनी द्वारा जनेश्वर मिश्र व डा० राममनोहर लोहिया पार्क में देश भक्ति की धुनों की हुई शानदार प्रस्तुति पॉपसरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि प्रदेश में अलग पहचान रखते हैं विधायक राजेश्वर सिंह18 दिन बाद कानपुर पहुंचा मर्चेंट नेवी अधिकारी सागर गुप्ता का पार्थिव शरीरहरित पुस्तकालय: ज्ञान, पर्यावरण और भविष्य का नया संगमउन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापिततेज रफ्तार टैक्टर ने कार में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल

कानपुर सेंट्रल स्टेशन की लिफ्ट में फंसे 18 यात्री, दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया

प्लेटफॉर्म 2-3 को जोड़ने वाली लिफ्ट हुई बंद,

क्षमता से अधिक यात्रियों के चढ़ने से हुआ हादसा; 

स्वतंत्र हित

पंकज दुबे 

कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन शनिवार को स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब लिफ्ट में करीब 18 यात्री अचानक फंस गए। लिफ्ट बंद हो जाने से अंदर मौजूद लोग घबरा गए और मदद के लिए शोर मचाने लगे।
बताया गया कि प्लेटफॉर्म नंबर-2 और 3 को जोड़ने वाली लिफ्ट में क्षमता से अधिक लोग सवार हो गए थे। बटन दबाने के बाद भी लिफ्ट न ऊपर गई और न ही नीचे, जिससे अंदर मौजूद यात्रियों में दहशत फैल गई। करीब पांच मिनट तक लिफ्ट नहीं खुलने पर बाहर खड़े यात्रियों ने हिम्मत दिखाते हुए लिफ्ट का दरवाजा तोड़ दिया और सभी फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
घटना के दौरान स्टेशन पर कुछ देर के लिए हंगामे और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हैरानी की बात यह रही कि घटना के समय कोई भी रेलवे कर्मचारी मौके पर मौजूद नहीं था। बाद में जीआरपी के दो सिपाही मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। लिफ्ट से बाहर निकलने के बाद यात्री बिना किसी औपचारिक शिकायत के वहां से चले गए।
स्टेशन सुप्रीटेंडेंट अवधेश द्विवेदी के अनुसार लिफ्ट की क्षमता 15 यात्रियों की है, जबकि उसमें 18 लोग सवार हो गए थे। संभवतः ओवरलोड या तकनीकी छेड़छाड़ के कारण लिफ्ट बंद हुई। उन्होंने बताया कि रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हुए दरवाजा तोड़ा गया है, इसलिए दरवाजा तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पूरे मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है।

  • Related Posts

    शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, कोर्ट के आदेश पर FIR के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

    अभियुक्त पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप स्वतंत्र हित / सत्य पाल सिंह लखनऊ/दुबग्गा थाना क्षेत्र की करीब 35 वर्षीय…

    काम अधूरा कागजों पर पूरा। काकोरी खंडविकास में विकास कार्य पर उठे सवाल।

    आरसीसी सड़क का काम अधूरा, करीब 100 मीटर रास्ता अब भी कच्चा; ग्रामीणों ने ठेकेदारों पर लगाए घोटाले के आरोप स्वतंत्र हित /सत्य पाल सिंह लखनऊ काकोरी / विकासखंड की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *