Breaking News
⚡ बड़ी खबर
पुल से छलांग लगाने की तैयारी में थी महिला फरिश्ता बनकर पहुंचे ट्रैफिक सिपाही कपिल●बारिश के बीच श्रद्धालुओं के लिए सहारा बना प्रशासन डीएम एसएसपी ने संभाली व्यवस्था●कांग्रेस नेता आनंद शुक्ला उर्फ राजा भैया का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया●निरंकुश ई रिक्शा चालक, बेखौफ वसूलीबाज़, मूकदर्शक पुलिस, परेशान सिर्फ जनता●<span class='secondary-title'>खबर में त्रुटि पर स्वतंत्र हित</span>: स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशन●प्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपति●कानपुर में गांधी जयंती पर ‘महासफाई’ या सिर्फ ढिंढोरा? तस्वीरें खोल रही हैं अभियान की पोल!●विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविर●वाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तार●दुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावास●

बारिश के बीच श्रद्धालुओं के लिए सहारा बना प्रशासन डीएम एसएसपी ने संभाली व्यवस्था

गौरी गांव में शिव महापुराण कथा को लेकर यातायात और पार्किंग का लिया जायजा

ब्यूरो उन्नाव /विपिन दीक्षित

उन्नाव। बारिश के बीच शिव महापुराण कथा में पहुंच रहे श्रद्धालुओं की सहूलियत को लेकर प्रशासन और पुलिस मुस्तैद नजर आए। शुक्रवार को जिलाधिकारी घनश्याम मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने बीघापुर क्षेत्र के गौरी गांव पहुंचकर आयोजन स्थल और यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बारिश के दौरान श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

30 अक्टूबर से पांच नवंबर तक आयोजित कथा को लेकर अधिकारियों ने पार्किंग स्थलों, निर्धारित मार्गों और यातायात प्रबंधन की व्यवस्था परखी। पुलिसकर्मियों को जरूरत के अनुसार रूट डायवर्जन लागू करने और भीड़ के बीच यातायात सुचारु रखने के निर्देश दिए। साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देने को कहा। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी हरदोई अखिलेश सिंह भी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    पुल से छलांग लगाने की तैयारी में थी महिला फरिश्ता बनकर पहुंचे ट्रैफिक सिपाही कपिल

    कचेहरी पुल पर मची हलचल सिपाही की सूझबूझ ने बचाई महिला की जिंदगी ब्यूरो उन्नाव/विपिन दीक्षित  उन्नाव। जिंदगी से हार मानकर कचेहरी पुल से छलांग लगाने जा रही महिला के…

    कांग्रेस नेता आनंद शुक्ला उर्फ राजा भैया का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

    स्वतंत्र हित संवाददाता कानपुर नगर। जिला महासचिव, कानपुर महानगर कांग्रेस कमेटी आनंद शुक्ला उर्फ राजा भैया का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उन्हें…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *