स्वतंत्र हित संवाददाता
कानपुर नगर। जिला महासचिव, कानपुर महानगर कांग्रेस कमेटी आनंद शुक्ला उर्फ राजा भैया का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ, सुखी एवं सफल जीवन की कामना की।
जन्मदिन समारोह में रेशु यादव, अर्जुन शुक्ला, रितुल शर्मा, ज्योति दीक्षित, साहिल यादव, दया शंकर और आदर्श यादव सहित अनेक लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं और आनंद शुक्ला उर्फ राजा भैया के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर ईश्वर से प्रार्थना की गई कि राजा भैया सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें और जीवन में निरंतर सफलता तथा उन्नति प्राप्त करें


