Breaking News
August 1, 2026 2:35 am
News
उन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापिततेज रफ्तार टैक्टर ने कार में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायलसिकंदरपुर में महाराणा प्रताप की स्मृति में निकाली गई भव्य विशाल रैली, उमड़ा जनसैलाबएक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तारबेला थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्नअवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट में पुलिस को बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तारकानपुर में ‘न्याय बंद, अत्याचार चालू’…?नशे में धुत चालक की रफ्तार का कहर:जाम और अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम ने किया निरीक्षण

नशे में धुत चालक की रफ्तार का कहर:

एआरटीओ के घर में घुसी स्कॉर्पियो, गार्ड बाल-बाल बचा, CCTV वायरल

स्वतंत्र हित/रजत शर्मा 

कानपुर। के रावतपुर थाना क्षेत्र स्थित विकास नगर में देर रात नशे में तेज रफ्तार वाहन चलाने का खतरनाक मामला सामने आया है। शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात करीब 1:55 से 2 बजे के बीच एक सफेद स्कॉर्पियो-एन अनियंत्रित होकर एआरटीओ राजेश राजपूत के घर के गेट में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि लोहे का गेट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके परखच्चे उड़ गए। गेट के पास ड्यूटी पर मौजूद निजी सुरक्षा गार्ड बाल-बाल बच गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो-एन तेज रफ्तार में लहराते हुए विकास नगर की सड़क से गुजर रही थी। वाहन में चालक समेत तीन लोग सवार बताए जा रहे हैं और चालक नशे की हालत में बताया जा रहा है। अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ा और वह सीधे एआरटीओ के घर के मुख्य गेट से जा टकराई। टक्कर की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए, जिससे इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही रावतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि वाहन नंबर UP 92 AR 1112 जालौन जिले में पंजीकृत है और यह पुष्पा देवी के नाम से रजिस्टर्ड बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार इस वाहन का पहले भी चालान हो चुका है, जिससे चालक की लापरवाही और यातायात नियमों की अनदेखी का अंदाजा लगाया जा रहा है।

सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अचानक नियंत्रण खोकर सीधे गेट से टकरा जाती है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है और लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठने लगी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर उस समय सड़क पर कोई राहगीर या वाहन मौजूद होता तो यह हादसा और भी गंभीर हो सकता था। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि नशे में वाहन चलाने और तेज रफ्तार पर सख्ती से रोक लगाई जाए।

फिलहाल रावतपुर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर वाहन चालक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह घटना एक बार फिर शहर में नशे में वाहन चलाने और तेज रफ्तार के खतरनाक चलन को उजागर करती है, जो कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है।

  • Related Posts

    उन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…

    निष्कासित कर्मचारी के आरोपों से मचा हड़कंप.. स्वतंत्र हित/संवाददाता उन्नाव। अगर एक निष्कासित कर्मचारी के आरोपों में जरा भी सच्चाई है तो उन्नाव का एआरटीओ कार्यालय केवल ड्राइविंग लाइसेंस जारी…

    नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापित

      स्वतंत्र हित संवाददाता मो०बारिश कन्नौज/गुरसहायगंज /शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका प्रशासन ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की पालिका…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *