Breaking News
June 16, 2026 1:49 am
News
एक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तारबेला थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्नअवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट में पुलिस को बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तारकानपुर में ‘न्याय बंद, अत्याचार चालू’…?नशे में धुत चालक की रफ्तार का कहर:जाम और अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम ने किया निरीक्षणकानपुर सेंट्रल स्टेशन की लिफ्ट में फंसे 18 यात्री, दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गयाघरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त आपूर्ति, उपभोक्ता न हों परेशान: डीएसओमहाराजपुर में कांग्रेस की पदयात्रा से बढ़ी चुनावी सरगर्मीकंज के पेड़ पर 15 वर्षीय बालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

घरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त आपूर्ति, उपभोक्ता न हों परेशान: डीएसओ

स्वतंत्र हित

ब्यूरो कानपुर

कानपुर नगर।जनपद में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में हो रही है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। जिलापूर्ति अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि फरवरी माह की तुलना में मार्च में घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति में वृद्धि दर्ज की गई है।
उन्होंने बताया कि 1 फरवरी से 11 फरवरी 2026 तक प्रतिदिन औसतन लगभग 20 हजार सिलेंडरों की आपूर्ति की गई थी, जबकि 1 मार्च से 12 मार्च 2026 के बीच यह संख्या बढ़कर प्रतिदिन औसतन 21 हजार से अधिक हो गई है। प्रशासन द्वारा गैस आपूर्ति व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है ताकि उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर उपलब्ध हो सके।
इसी क्रम में रावतपुर के अनवर सिद्दीकी, चौबेपुर के अर्जुन निषाद और कल्याणपुर के कमलेश लाल कोरी ने समय पर गैस सिलेंडर न मिलने की शिकायत कॉल सेंटर पर दर्ज कराई थी। शिकायत मिलते ही संबंधित गैस एजेंसियों को निर्देशित किया गया, जिसके बाद तीनों उपभोक्ताओं के घर पर सिलेंडर की होम डिलीवरी कराई गई।
एलपीजी गैस आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिलापूर्ति कार्यालय में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। उपभोक्ता अपनी शिकायतें दूरभाष नंबर 0512-2988763 पर दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल नंबर 6394616122 पर व्हाट्सएप के माध्यम से भी शिकायत या सूचना भेजी जा सकती है। इस नंबर पर गैस आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं के साथ कालाबाजारी की जानकारी भी दी जा सकती है।
जिलापूर्ति कार्यालय के कंट्रोल रूम में 13 मार्च 2026 को लैंडलाइन के माध्यम से 130 और व्हाट्सएप के माध्यम से 92 शिकायतें प्राप्त हुईं। इस प्रकार कुल 222 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 79 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया है।
डीएसओ ने बताया कि 11 मार्च से 13 मार्च 2026 की शाम 5 बजे तक लैंडलाइन और व्हाट्सएप के माध्यम से कुल 575 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 185 का निस्तारण किया जा चुका है। अधिकांश शिकायतें सिलेंडर की बुकिंग न होने से संबंधित हैं, जबकि बाकी शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया जारी है।
जिलापूर्ति अधिकारी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि गैस आपूर्ति से संबंधित किसी भी समस्या या कालाबाजारी की सूचना तुरंत कंट्रोल रूम को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

  • Related Posts

    एक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार

    स्वतंत्र हित/ पंकज दुबे  कानपुर नगर। कमिश्नरेट पुलिस ने एक करोड़ 27 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुंबई से एक आरोपी को…

    बेला थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न

    के.के.चतुर्वेदी  औरैया/बेला। शनिवार सुबह करीब 11 बजे थाना परिसर में आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *