Breaking News
March 15, 2026 2:16 am
News
जाम और अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम ने किया निरीक्षणकानपुर सेंट्रल स्टेशन की लिफ्ट में फंसे 18 यात्री, दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गयाघरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त आपूर्ति, उपभोक्ता न हों परेशान: डीएसओमहाराजपुर में कांग्रेस की पदयात्रा से बढ़ी चुनावी सरगर्मीकंज के पेड़ पर 15 वर्षीय बालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्यानवाबगंज पुलिस से मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, दोनों के पैरों में लगी गोलीयुद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्टदिल्ली शराब नीति केस में केजरीवाल और सिसोदिया बरी,

महाराजपुर में कांग्रेस की पदयात्रा से बढ़ी चुनावी सरगर्मी

मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत निकली न्याय संकल्प यात्रा, नुक्कड़ सभाओं के जरिए ग्रामीणों से संवाद

स्वतंत्र हित/ संवाददाता/सुशील निगम 

कानपुर। महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के सरसौल ब्लॉक में शनिवार को कांग्रेस की न्याय संकल्प पदयात्रा ने क्षेत्रीय राजनीति में हलचल पैदा कर दी। जिला कांग्रेस कमेटी कानपुर नगर ग्रामीण की ओर से मनरेगा बचाओ संग्राम के अंतर्गत निकाली गई इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और ग्रामीणों के बीच जाकर संवाद स्थापित करने का प्रयास किया।

पदयात्रा की शुरुआत सरसौल स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए सरसौल बाजार से भ्योली गांव की ओर बढ़े। यात्रा के दौरान जहां भी लोगों की भीड़ दिखाई दी, वहां पदयात्रा को नुक्कड़ सभा में बदल दिया गया और स्थानीय लोगों को मनरेगा योजना के महत्व तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था में उसकी भूमिका के बारे में जानकारी दी गई।

जिला कांग्रेस कमेटी कानपुर नगर ग्रामीण के अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने सरसौल बाजार में आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मनरेगा योजना कांग्रेस की वह पहल थी, जिसने देश के गरीब मजदूरों, किसानों और वंचित वर्ग को गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराया। उन्होंने कहा कि इस योजना के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में पलायन, बेरोजगारी और आर्थिक संकट को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सका। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों से इस योजना की प्रभावशीलता कमजोर हो रही है, जिसे कांग्रेस कार्यकर्ता किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे।

सरसौल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश शुक्ला ने भी विभिन्न स्थानों पर आयोजित नुक्कड़ सभाओं में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा गरीब, किसान और मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी। उन्होंने ग्रामीणों से कांग्रेस के साथ जुड़कर मनरेगा जैसे अधिकार आधारित कानूनों को मजबूत बनाने की अपील की।

पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ता “मनरेगा के सम्मान में कांग्रेस मैदान में”, “मनरेगा को बचाना है तो कांग्रेस को लाना है”, “मनरेगा है देश की शान, मत करो इसका अपमान” जैसे नारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे।

लंबे समय बाद सरसौल ब्लॉक क्षेत्र में कांग्रेस की इस तरह की सक्रियता को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय स्तर पर इसे आगामी पंचायत और विधानसभा चुनावों की तैयारियों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस पदयात्रा ने महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी माहौल को गर्माने का काम किया है।

पदयात्रा में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश शुक्ला, आनंद वर्मा, राजू कश्यप, देवी प्रसाद निषाद, करुणा शंकर शुक्ला, प्रदीप बाजपेई, शक्ति पांडे, मदन गोपाल राखरा, जय शंकर द्विवेदी, वीरेंद्र चतुर्वेदी, अंकित कन्नौजिया, संदीप मिश्रा, कुलदीप तिवारी, अजय कुमार, मणि तिवारी, जेपी द्विवेदी, लोकेश श्रीवास्तव, अनिकेत मिश्रा, अमित पटेल, युवराज सिंह, तिलक चंद्र कुरील, विशांत यादव, विपुल अवस्थी, निखिल गुप्ता सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Related Posts

    जाम और अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम ने किया निरीक्षण

    स्वतंत्र हित  विपिन दीक्षित  उन्नाव। मौरावां नगर पंचायत के पड़ाव अड्डा क्षेत्र में लगातार लग रहे जाम और अवैध अतिक्रमण की शिकायतों के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ। एसडीएम प्रवेश श्रीवास्तव…

    कानपुर सेंट्रल स्टेशन की लिफ्ट में फंसे 18 यात्री, दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया

    प्लेटफॉर्म 2-3 को जोड़ने वाली लिफ्ट हुई बंद, क्षमता से अधिक यात्रियों के चढ़ने से हुआ हादसा;  स्वतंत्र हित पंकज दुबे  कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन शनिवार को स्टेशन के प्लेटफॉर्म…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *