Breaking News
July 18, 2026 3:55 am
News
उन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापिततेज रफ्तार टैक्टर ने कार में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायलसिकंदरपुर में महाराणा प्रताप की स्मृति में निकाली गई भव्य विशाल रैली, उमड़ा जनसैलाबएक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तारबेला थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्नअवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट में पुलिस को बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तारकानपुर में ‘न्याय बंद, अत्याचार चालू’…?नशे में धुत चालक की रफ्तार का कहर:जाम और अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम ने किया निरीक्षण

नौबस्ता पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सुबह से खड़ी कार से लाखों का गांजा बरामद, एक गिरफ्तार

स्वतंत्र हित/संवाददाता 

कानपुर (साउथ जोन): नशे के खिलाफ लगातार अभियान चला रही नौबस्ता थाना पुलिस को यशोदा नगर क्षेत्र में बड़ी सफलता मिली। मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने एक कार से लाखों रुपये मूल्य का गांजा बरामद किया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

सुबह से खड़ी थी संदिग्ध कार

स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि यशोदा नगर में सुबह से ही एक स्विफ्ट डिजायर कार (UP 78 FA 3581) संदिग्ध हालत में खड़ी थी। कार को तीन दिन से वहीं खड़ा देखा जा रहा था और इसकी शिकायत पुलिस को की गई। सूचना मिलते ही नौबस्ता पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कार की तलाशी ली।

कार से बरामद हुआ गांजा

तलाशी के दौरान कार में करीब 74 पैकेट गांजा मिला। पुलिस ने मौके से आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि यह गांजा कहां से आया और इसका नेटवर्क क्या है।

थाना प्रभारी ने कहा, “नशे के खिलाफ हमारा अभियान लगातार जारी है। किसी भी हालत में मादक पदार्थों के कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा। इस कार्रवाई से न केवल तस्करी पर लगाम लगेगी, बल्कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाया जा सकेगा।”

स्थानीय लोगों ने की सराहना

स्थानीय लोगों ने नौबस्ता पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की और कहा कि इससे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहेगी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है।

  • Related Posts

    उन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…

    निष्कासित कर्मचारी के आरोपों से मचा हड़कंप.. स्वतंत्र हित/संवाददाता उन्नाव। अगर एक निष्कासित कर्मचारी के आरोपों में जरा भी सच्चाई है तो उन्नाव का एआरटीओ कार्यालय केवल ड्राइविंग लाइसेंस जारी…

    नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापित

      स्वतंत्र हित संवाददाता मो०बारिश कन्नौज/गुरसहायगंज /शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका प्रशासन ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की पालिका…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *