Breaking News
March 4, 2026 11:57 am
News
युद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्टदिल्ली शराब नीति केस में केजरीवाल और सिसोदिया बरी,उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्नउन्नाव में कानून व्यवस्था पर सवाल दंपत्ति से दिनदहाड़े लूटफर्जी जीएसटी फर्म बनाकर 2.29 करोड़ की कर चोरी का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तारकलयुगी बेटे ने पिता की हत्या कर शव के किए टुकड़े, ड्रम में छिपाया; बदबू आने पर खुला राजबेकाबू ट्रक ने दर्जनों बकरियों को रौंदाग्राम जाफरपुर अग्निकांड: सिलेंडर लीकेज से पिता–पुत्री की मौत, मामला मानवाधिकार आयोग पहुँचा

पुराने राजस्व वादों के निस्तारण में लापरवाही नहीं चलेगी: डीएम

स्वतंत्र हित/संवाददाता

उन्नाव। जिलाधिकारी गौरांग राठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित पन्नालाल सभागार में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में तहसील न्यायालयों में लंबित वादों के निस्तारण, कृषक दुर्घटना बीमा योजना, स्वामित्व योजना, पट्टा व तालाब आवंटन तथा एंटी भू-माफिया अभियान सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि तहसील न्यायालयों में तीन और पांच वर्ष से अधिक समय से लंबित पुराने वादों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाए। उन्होंने उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को स्वयं सुनवाई कर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि शासन की मंशा के विपरीत पुराने मामलों को लंबित रखने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में पट्टा व तालाब आवंटन से जुड़े मामलों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत किसी भी पात्र प्रकरण को लंबित न रखने और सभी मामलों का त्वरित निस्तारण कराने को कहा गया। इस योजना में लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। स्वामित्व योजना के कार्यों को गंभीरता और तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए।

एंटी भू-माफिया अभियान को लेकर जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाते हुए सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित कर अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही राजस्व विभाग के उन कर्मचारियों को भी चिन्हित करने को कहा गया जो अपने कार्यों के प्रति उदासीन हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाह कर्मियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

बैठक में धान खरीद की प्रगति की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुसार धान खरीद सुनिश्चित करने और बड़े किसानों से संपर्क कर उन्हें क्रय केंद्रों पर धान लाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, जाति प्रमाण पत्र, पैमाइश सहित अन्य राजस्व संबंधी कार्यों की भी समीक्षा की गई और सभी कार्य समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुशील कुमार गोंड, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमिताभ यादव, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विधेस जी, सिटी मजिस्ट्रेट राजीव राज सहित सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार और नायब तहसीलदार मौजूद रहे।

  • Related Posts

    युद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव 

    मिडिल ईस्ट में फंसे करोड़ों भारतीयों को लेकर जताई चिंता : अखिलेश यादव आशुतोष बाजपेई इटावा,सैफई / समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने देशवासियों से…

    एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।

    स्वतंत्र हित रजत पांडेय सरोजनीनगर लखनऊ।राजधानी के कृष्णानगर थाना क्षेत्र की एलडीए कॉलोनी में रविवार शाम जो हुआ, उसने कानून-व्यवस्था और अभिभावकीय लापरवाही—दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। जन्मदिन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *