Breaking News
October 19, 2026 9:28 am
News
स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशनप्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपतिकानपुर में गांधी जयंती पर ‘महासफाई’ या सिर्फ ढिंढोरा? तस्वीरें खोल रही हैं अभियान की पोल!विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविरवाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तारदुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावासगोल्डी मसाले फैक्ट्री में लगा मेगा स्वास्थ्य कैंप, 1500 श्रमिकों की हुई जांचतिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?

नागेश्वर आश्रम में भव्य भागवत कथा व भंडारे का आयोजन, संत-महात्माओं का रहा सान्निध्य

स्वतंत्र हित/संवाददाता 

कानपुर। आजाद नगर, पहलवानपुरवा स्थित नागेश्वर आश्रम में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भागवत कथा एवं विशाल भंडारे का भव्य आयोजन भरतानंद महाराज जी के सान्निध्य में संपन्न हुआ। धार्मिक वातावरण और भक्ति रस से सराबोर इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

कार्यक्रम में श्री उदिता नंद जी (दंडी आश्रम, आजाद नगर), रामानंद आश्रम दंडी आश्रम, अरुणेश आश्रम (इंद्रानगर), श्री चैतन्य आश्रम (जूही), कृष्ण दास जी, महामंडलेश्वर जीतेंद्र दास, महामंडलेश्वर नारायण दास, गौरियापुर के महामंडलेश्वर गोविंद दास, रामजानकी मंदिर गृहस्थ अखाड़ा के मनोज शुक्ला ‘महाकाल’, सरसैया घाट के आशुतोष गिरी, सागर मुनि (संकट मोचन मंदिर, कटोघर), संजय गिरी, चंद्र गिरी जी, धर्मेंद्र त्रिपाठी, गणेश मंदिर की साध्वी सतरूपा जी, रामायणी अखंड शिव धाम बिठूर के सुधारक मिश्रा जी, मृत्युंजय महादेव मंदिर के महंत मनोज कुमार तिवारी, ख्योरा की सौम्या, फतेहपुर की रामायणी जया जी सहित अनेक संत-महात्मा एवं धर्माचार्य उपस्थित रहे।

इसके साथ ही आजाद नगर से आलोक कटियार, रीता कटियार, सज्जन कुशवाहा, शैलू शुक्ला, प्रदीप तिवारी, एसपी सिंह, सचिन यादव सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और श्रद्धालुओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

भागवत कथा के दौरान धर्म, भक्ति और सदाचार पर प्रवचन दिए गए, वहीं भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को लेकर क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। आयोजकों ने सफल आयोजन के लिए सभी संत-महात्माओं, अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशन

    प्रो. सुधांशु पांड्या को कुलपति का अतिरिक्त प्रभार देने संबंधी खबर में हुई त्रुटि पर स्वतंत्र हित अखबार ने जताया खेद स्वतंत्र हित संवाददाता कानपुर। स्वतंत्र हित अखबार में 15…

    प्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपति

    स्वतंत्र हित  विपिन सागर कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर में प्रो. सुधांशु पांड्या को प्रति कुलपति नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद वह विश्वविद्यालय में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *