Breaking News
June 6, 2026 12:27 am
News
एक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तारबेला थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्नअवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट में पुलिस को बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तारकानपुर में ‘न्याय बंद, अत्याचार चालू’…?नशे में धुत चालक की रफ्तार का कहर:जाम और अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम ने किया निरीक्षणकानपुर सेंट्रल स्टेशन की लिफ्ट में फंसे 18 यात्री, दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गयाघरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त आपूर्ति, उपभोक्ता न हों परेशान: डीएसओमहाराजपुर में कांग्रेस की पदयात्रा से बढ़ी चुनावी सरगर्मीकंज के पेड़ पर 15 वर्षीय बालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

गैर इरादतन हत्या का वांछित आरोपी गिरफ्तार

स्वतंत्र हित/संवाददाता

नवाबगंज उन्नाव। सोहरामऊ थाना पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार 16 दिसंबर 2025 को वादी की तहरीर पर थाना सोहरामऊ में मु0अ0सं0-353/25 धारा 105 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में ग्राम लालाखेड़ा मजरा चिलौली थाना सोहरामऊ निवासी रामू पुत्र गंगाराम उम्र करीब 38 वर्ष वांछित चल रहा था।

गुरुवार 18 दिसंबर 2025 को वरिष्ठ उप निरीक्षक नरेन्द्र प्रताप और उप निरीक्षक श्री लक्ष्मी प्रसाद ने हमराह पुलिस बल के साथ कार्रवाई करते हुए अभियुक्त रामू को नयाखेड़ा तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक अदद लोहे का सब्बल भी बरामद किया गया है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूर्ण कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक नरेन्द्र प्रताप, उप निरीक्षक श्री लक्ष्मी प्रसाद, हेड कांस्टेबल जयवीर सिंह, कांस्टेबल चन्द्रमौली दुबे तथा कांस्टेबल विकास सिंह शामिल रहे।

  • Related Posts

    एक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार

    स्वतंत्र हित/ पंकज दुबे  कानपुर नगर। कमिश्नरेट पुलिस ने एक करोड़ 27 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुंबई से एक आरोपी को…

    बेला थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न

    के.के.चतुर्वेदी  औरैया/बेला। शनिवार सुबह करीब 11 बजे थाना परिसर में आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *