Breaking News
September 16, 2026 2:55 pm
News
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, कोर्ट के आदेश पर FIR के बाद भी गिरफ्तारी नहींकाम अधूरा कागजों पर पूरा। काकोरी खंडविकास में विकास कार्य पर उठे सवाल।कानपुर में प्लेन क्रैश, दोनों पायलटों की मौतपीएसी स्टेट बैंड 35 वीं वाहिनी द्वारा जनेश्वर मिश्र व डा० राममनोहर लोहिया पार्क में देश भक्ति की धुनों की हुई शानदार प्रस्तुति पॉपसरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि प्रदेश में अलग पहचान रखते हैं विधायक राजेश्वर सिंह18 दिन बाद कानपुर पहुंचा मर्चेंट नेवी अधिकारी सागर गुप्ता का पार्थिव शरीरहरित पुस्तकालय: ज्ञान, पर्यावरण और भविष्य का नया संगमउन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापिततेज रफ्तार टैक्टर ने कार में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल

नौगवा सलारपुर पुल पर मिट्टी डालने से बढ़ी परेशानी, डामर न होने से आवागमन बाधित

स्वतंत्र हित/रामबाबू अवस्थी

उन्नाव। नवाबगंज क्षेत्र के नौगवा–सलालपुर मार्ग पर बने पुल पर एक वर्ष बीत जाने के बाद मिट्टी तो डाल दी गई है, लेकिन डामर न डाले जाने से आवागमन बाधित हो गया है। पुल के ऊपर मिट्टी जमा होने के कारण वाहन फिसल रहे हैं, जिससे लोगों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल निर्माण के बाद से अब तक सड़क को पूरी तरह दुरुस्त नहीं किया गया। हाल ही में मिट्टी डालकर रास्ता बराबर करने का प्रयास जरूर किया गया, लेकिन डामर न होने के कारण यह व्यवस्था अस्थायी साबित हो रही है। बारिश या अधिक आवागमन के चलते मिट्टी उखड़ जाती है, जिससे समस्या और गंभीर हो जाती है।

ग्रामीणों के अनुसार इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि पुल पर जल्द से जल्द डामर डालकर स्थायी समाधान किया जाए, ताकि आवागमन सुचारू हो सके।

  • Related Posts

    शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, कोर्ट के आदेश पर FIR के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

    अभियुक्त पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप स्वतंत्र हित / सत्य पाल सिंह लखनऊ/दुबग्गा थाना क्षेत्र की करीब 35 वर्षीय…

    काम अधूरा कागजों पर पूरा। काकोरी खंडविकास में विकास कार्य पर उठे सवाल।

    आरसीसी सड़क का काम अधूरा, करीब 100 मीटर रास्ता अब भी कच्चा; ग्रामीणों ने ठेकेदारों पर लगाए घोटाले के आरोप स्वतंत्र हित /सत्य पाल सिंह लखनऊ काकोरी / विकासखंड की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *