Breaking News
June 6, 2026 12:27 am
News
एक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तारबेला थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्नअवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट में पुलिस को बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तारकानपुर में ‘न्याय बंद, अत्याचार चालू’…?नशे में धुत चालक की रफ्तार का कहर:जाम और अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम ने किया निरीक्षणकानपुर सेंट्रल स्टेशन की लिफ्ट में फंसे 18 यात्री, दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गयाघरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त आपूर्ति, उपभोक्ता न हों परेशान: डीएसओमहाराजपुर में कांग्रेस की पदयात्रा से बढ़ी चुनावी सरगर्मीकंज के पेड़ पर 15 वर्षीय बालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

राहुल–सोनिया के समर्थन में कांग्रेस का मार्च, कार्यकर्ता हिरासत में

प्रवर्तन निदेशालय द्वारा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पर लगाए गए मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप को माननीय न्यायालय द्वारा निरस्त किए जाने के बाद प्रदेश भर में भाजपा कार्यालयों के घेराव के आह्वान के तहत उन्नाव में भी कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के संयोजन में सैकड़ों कार्यकर्ता एकत्र हुए और पैदल मार्च निकाला।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कार्यालय से भाजपा और ईडी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े। जैसे ही जुलूस आगे बढ़ा, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोकने का प्रयास किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बनी और कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पार कर आगे बढ़ गए। माहौल को देखते हुए सीओ सिटी ने सभी को हिरासत में लेने के निर्देश दिए।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बसों में बैठाकर पुलिस लाइन भेजा। कुछ कार्यकर्ता जो बस में नहीं चढ़ पाए, वे स्वयं पुलिस लाइन पहुंच गए। अपराह्न सभी कार्यकर्ताओं से मुचलका भरवाकर उन्हें रिहा कर दिया गया।

प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि ईडी का राजनीतिक दुरुपयोग किया जा रहा है और कांग्रेस इसका लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करती रहेगी।

  • Related Posts

    एक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार

    स्वतंत्र हित/ पंकज दुबे  कानपुर नगर। कमिश्नरेट पुलिस ने एक करोड़ 27 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुंबई से एक आरोपी को…

    बेला थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न

    के.के.चतुर्वेदी  औरैया/बेला। शनिवार सुबह करीब 11 बजे थाना परिसर में आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *