Breaking News
October 19, 2026 9:38 am
News
स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशनप्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपतिकानपुर में गांधी जयंती पर ‘महासफाई’ या सिर्फ ढिंढोरा? तस्वीरें खोल रही हैं अभियान की पोल!विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविरवाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तारदुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावासगोल्डी मसाले फैक्ट्री में लगा मेगा स्वास्थ्य कैंप, 1500 श्रमिकों की हुई जांचतिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?

कथावाचक अनिरुद्राचार्य द्वारा मीडिया के प्रति अभद्र टिप्पणी को लेकर पत्रकार हुए लामबंद, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

स्वतंत्र हित/ संवाददाता 

मथुरा। विगत दिनों कथावाचक अनिरुद्धाचार्य द्वारा सार्वजनिक मंच से कथावाचन के दौरान मीडिया एवं पत्रकारों के प्रति की गई अभद्र, अपमानजनक एवं अमर्यादित टिप्पणी को लेकर पत्रकार समाज में गहरा रोष व्याप्त है। कथावाचक द्वारा मीडिया को “मंथरा” एवं “धृतराष्ट्र” जैसे शब्दों से संबोधित करना सम्पूर्ण मीडिया जगत का घोर अपमान है, जिसे किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

इस संबंध में गुरूवार सुबह जिलाधिकारी कार्यालय पर उ प्र श्रमजीवी पत्रकार यूनियन तथा वृंदावन मीडिया क्लब् के संयुक्त तत्वावधान में जनपद के सैकड़ों पत्रकारों ने जलूस निकाल कर के हाथों में तख्ती लिए “अनिरुद्राचार्य मुर्दाबाद”, “पत्रकार एकता जिंदाबाद” के जोशीले नारों के साथ कथावाचक अनिरुद्राचार्य के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार को जिलाधिकारी मथुरा के माध्यम से पत्र प्रेषित कर पूरे प्रकरण से अवगत कराया गया है तथा दोषी के विरुद्ध उचित एवं सख्त कार्रवाई की मांग की गई है, ताकि भविष्य में इस तरह की अमर्यादित बयानबाजी की पुनरावृत्ति न हो। इस संबंध में उ प्र श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चैथा स्तंभ है और उसकी भूमिका पर इस प्रकार की टिप्पणी न केवल मर्यादा के विरुद्ध है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों का भी अपमान है। उन्होंने कहा कि अगर अनिरुद्राचार्य ने मांफी नहीं मांगी तो पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा। वृंदावन मीडिया क्लब के अध्यक्ष प्रेमेंद्र अस्थाना ने कहा कि अनिरुद्राचार्य के बेतुके बयान से पत्रकारों की भावनाएं आहत हुई हैं जो कि असहनीय हैं।

पत्रकार समाज ने स्पष्ट किया है कि पत्रकारिता की गरिमा और सम्मान से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा प्रशासन से अपेक्षा है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जाए।

जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता किसी को भी अभ्रदता करने की इजाजत नहीं देता। उन्होंने कहा कि ज्ञापन पर सहानुभूति विचार कर आगे कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

ज्ञापन देने वालो में प्रमुख रूप से पत्रकार नरेन्द्र भारद्वाज, पवन नवरत्न, मोहन श्याम शर्मा,अजय शर्मा, किशन चतुर्वेदी, विनीत मिश्र, डॉ विजय विद्यार्थी, दिलीप चतुर्वेदी, नितिन गौतम, उमर कुरैशी, अनुपम आचार्य, मनमोहन पारीक, मधुसूदन शर्मा, पवन गौतम, प्रेमेंद्र अस्थाना, विपिन पराशर, मनमोहन गौड़, परवेज अहमद, योगेश भारद्वाज, रवि चौधरी, मोहनश्याम रावत, सुरेश सैनी, मातुल शर्मा, रवि यादव, सतीश अंशुमन, शिवांगी चैधरी, मीरा शर्मा, गिरीश कुमार, प्रवेश चतुर्वेदी, दिनेश आचार्य, रमेश चंद, लोकेश चैधरी,प्रकाश सैनी, चंद्रमोहन दीक्षित, रहीस कुरैशी, गजेन्द्र चौधरी,विपिन सारस्वत, गिरधर चौधरी, महेश कुमार, सुभाष सैनी, गोपाल चतुर्वेदी, दीपक सारस्वत, बी एल पांडेय, गौरव शर्मा, मोहन मीना, सुमित गोस्वामी, गौरव शर्मा, आबिद, श्याम शर्मा, निर्मल राजपूत, प्रतीक चतुर्वेदी, मंत्रवीर चौधरी आदि सैकड़ों पत्रकार मौजूद रहे।

  • Related Posts

    स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशन

    प्रो. सुधांशु पांड्या को कुलपति का अतिरिक्त प्रभार देने संबंधी खबर में हुई त्रुटि पर स्वतंत्र हित अखबार ने जताया खेद स्वतंत्र हित संवाददाता कानपुर। स्वतंत्र हित अखबार में 15…

    प्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपति

    स्वतंत्र हित  विपिन सागर कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर में प्रो. सुधांशु पांड्या को प्रति कुलपति नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद वह विश्वविद्यालय में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *