Breaking News
April 21, 2026 3:32 am
News
कानपुर में ‘न्याय बंद, अत्याचार चालू’…?नशे में धुत चालक की रफ्तार का कहर:जाम और अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम ने किया निरीक्षणकानपुर सेंट्रल स्टेशन की लिफ्ट में फंसे 18 यात्री, दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गयाघरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त आपूर्ति, उपभोक्ता न हों परेशान: डीएसओमहाराजपुर में कांग्रेस की पदयात्रा से बढ़ी चुनावी सरगर्मीकंज के पेड़ पर 15 वर्षीय बालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्यानवाबगंज पुलिस से मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, दोनों के पैरों में लगी गोलीयुद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।

एक उम्मीद कल्याणपुर विधानसभा की मासिक बैठक संपन्न, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

स्वतंत्र हित /संवाददाता 

कानपुर नगर। के बर्रा-8 स्थित एक उम्मीद जन कल्याण सेवा समिति के कार्यालय में कल्याणपुर विधानसभा कमेटी की मासिक बैठक 9 दिसंबर को सम्पन्न हुई। बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित यादव एवं राष्ट्रीय सचिव दीक्षा यादव के निर्देशानुसार आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता कल्याणपुर विधानसभा अध्यक्ष राहुल वर्मा ने की, जबकि संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव शुक्ला द्वारा किया गया। इस अवसर पर कानपुर ग्रामीण की जिला उपाध्यक्ष लता कश्यप मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने पदाधिकारियों को संगठन को वार्ड स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया और आगामी कार्ययोजना पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में निर्णय लिया गया कि जिन क्षेत्रों में एक उम्मीद के कार्यकर्ता सक्रिय नहीं हैं, वहां जल्द ही जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा ताकि टीम को और अधिक सशक्त बनाया जा सके। संगठन विस्तार और सामाजिक कार्यों की गति बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा हुई।

लता कश्यप (जिला उपाध्यक्ष, कानपुर ग्रामीण)

अरुणा कश्यप (जिला सचिव)

राहुल वर्मा (अध्यक्ष, कल्याणपुर विधानसभा)

संजीव शुक्ला (वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कल्याणपुर विधानसभा)

संजय दुबे (कोषाध्यक्ष, कल्याणपुर विधानसभा)

अभिषेक चौरसिया (जिला कार्यालय प्रभारी)

लक्ष्मीकांत द्विवेदी (जिला सलाहकार मंत्री)

जया, रहीसा खान, मंजू (सदस्य)

बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई, जिसमें आने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।

  • Related Posts

    कानपुर में ‘न्याय बंद, अत्याचार चालू’…?

    मानवाधिकार लड़ाई को नई धार, “वर्ल्ड एक्रेडिटेशन ऑफ ह्यूमन राइट्स” के तहत डॉ. तारिक ज़की की पहल सुर्खियों में दहेज, दुष्कर्म प्रयास जैसे गंभीर आरोपों में FIR नहीं — पीड़िता…

    नशे में धुत चालक की रफ्तार का कहर:

    एआरटीओ के घर में घुसी स्कॉर्पियो, गार्ड बाल-बाल बचा, CCTV वायरल स्वतंत्र हित/रजत शर्मा  कानपुर। के रावतपुर थाना क्षेत्र स्थित विकास नगर में देर रात नशे में तेज रफ्तार वाहन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *