Breaking News
March 4, 2026 2:50 pm
News
युद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्टदिल्ली शराब नीति केस में केजरीवाल और सिसोदिया बरी,उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्नउन्नाव में कानून व्यवस्था पर सवाल दंपत्ति से दिनदहाड़े लूटफर्जी जीएसटी फर्म बनाकर 2.29 करोड़ की कर चोरी का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तारकलयुगी बेटे ने पिता की हत्या कर शव के किए टुकड़े, ड्रम में छिपाया; बदबू आने पर खुला राजबेकाबू ट्रक ने दर्जनों बकरियों को रौंदाग्राम जाफरपुर अग्निकांड: सिलेंडर लीकेज से पिता–पुत्री की मौत, मामला मानवाधिकार आयोग पहुँचा

ग्राम पंचायत गढ़ोलामऊ में एक उम्मीद जन कल्याण सेवा समिति द्वारा लगा निःशुल्क मेडिकल कैंप

ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर करवाई जांच, मिली दवाएं भी निःशुल्क

स्वतंत्र हित/ संवाददाता 

घाटमपुर ब्लॉक। एक उम्मीद जन कल्याण सेवा समिति की ओर से ग्राम पंचायत गढ़ोलामऊ के ललकीपुरवा गांव में शनिवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह कैंप अमर उजाला फाउंडेशन और एएसजी आई हॉस्पिटल के सहयोग से लगाया गया, जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी स्वास्थ्य जांच कराई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित यादव और राष्ट्रीय सचिव दीक्षा यादव के निर्देश पर लगाए गए इस शिविर में ग्रामीणों के लिए आंखों की जांच, बीपी, शुगर जैसी प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। डॉक्टरों ने मौके पर ही मरीजों को जरूरी दवाएं भी बिना किसी शुल्क के वितरित कीं। शिविर का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुगम बनाना और लोगों को समय-समय पर जांच के प्रति जागरूक करना रहा।

इस अवसर पर राहुल यादव (ब्लॉक अध्यक्ष, घाटमपुर), रितिक यादव (ग्राम पंचायत अध्यक्ष, गढ़ोलामऊ), तिलक सिंह (ग्राम पंचायत मंत्री), सतीश दीक्षित (बिठूर मंत्री), विपिन कुमार (ग्राम पंचायत महासचिव), पप्पू यादव, कुंवर सिंह, तापसी लाल, विजय सिंह, सोनू सिंह सहित एक उम्मीद की पूरी टीम मौजूद रही।

स्थानीय लोगों ने संगठन के इस प्रयास की सराहना की और ऐसे शिविर आगे भी लगाए जाने की मांग की।

  • Related Posts

    युद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव 

    मिडिल ईस्ट में फंसे करोड़ों भारतीयों को लेकर जताई चिंता : अखिलेश यादव आशुतोष बाजपेई इटावा,सैफई / समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने देशवासियों से…

    एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।

    स्वतंत्र हित रजत पांडेय सरोजनीनगर लखनऊ।राजधानी के कृष्णानगर थाना क्षेत्र की एलडीए कॉलोनी में रविवार शाम जो हुआ, उसने कानून-व्यवस्था और अभिभावकीय लापरवाही—दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। जन्मदिन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *