Breaking News
April 17, 2026 3:49 am
News
कानपुर में ‘न्याय बंद, अत्याचार चालू’…?नशे में धुत चालक की रफ्तार का कहर:जाम और अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम ने किया निरीक्षणकानपुर सेंट्रल स्टेशन की लिफ्ट में फंसे 18 यात्री, दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गयाघरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त आपूर्ति, उपभोक्ता न हों परेशान: डीएसओमहाराजपुर में कांग्रेस की पदयात्रा से बढ़ी चुनावी सरगर्मीकंज के पेड़ पर 15 वर्षीय बालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्यानवाबगंज पुलिस से मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, दोनों के पैरों में लगी गोलीयुद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।

उन्नाव में दर्दनाक सड़क हादसा: छुट्टा मवेशियों की वजह से दो युवकों की मौके पर मौत, ग्रामीणों में बढ़ा आक्रोश

स्वतंत्र हित/संवाददाता 

उन्नाव। जिले के बीघापुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना उस समय हुई जब दोनों युवक किसी काम से लौट रहे थे और उनकी तेज रफ्तार बाइक अचानक सड़क पर आए छुट्टा मवेशी से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

हादसा देखते ही आसपास के लोग मौके पर दौड़े और घायलों को संभाला। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों युवकों ने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में छुट्टा मवेशियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन सड़क पर अचानक पशुओं के आ जाने से हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रहा है। स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायतें कीं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।

हादसे के बाद गांव में शोक के साथ-साथ गुस्से का माहौल भी है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से सड़कों पर आवारा मवेशियों को पकड़ने और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी अभियान चलाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की जानलेवा घटनाओं को रोका जा सके।

  • Related Posts

    कानपुर में ‘न्याय बंद, अत्याचार चालू’…?

    मानवाधिकार लड़ाई को नई धार, “वर्ल्ड एक्रेडिटेशन ऑफ ह्यूमन राइट्स” के तहत डॉ. तारिक ज़की की पहल सुर्खियों में दहेज, दुष्कर्म प्रयास जैसे गंभीर आरोपों में FIR नहीं — पीड़िता…

    नशे में धुत चालक की रफ्तार का कहर:

    एआरटीओ के घर में घुसी स्कॉर्पियो, गार्ड बाल-बाल बचा, CCTV वायरल स्वतंत्र हित/रजत शर्मा  कानपुर। के रावतपुर थाना क्षेत्र स्थित विकास नगर में देर रात नशे में तेज रफ्तार वाहन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *