Breaking News
October 18, 2026 10:40 am
News
स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशनप्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपतिकानपुर में गांधी जयंती पर ‘महासफाई’ या सिर्फ ढिंढोरा? तस्वीरें खोल रही हैं अभियान की पोल!विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविरवाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तारदुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावासगोल्डी मसाले फैक्ट्री में लगा मेगा स्वास्थ्य कैंप, 1500 श्रमिकों की हुई जांचतिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?

लखनऊ में रोहिंग्या घुसपैठियों के खिलाफ अभियान तेज

डालीबाग झुग्गी बस्तियों में अवैध रहवासियों से पुलिस की गहन पूछताछ

स्वतंत्र हित/ संवाददाता 

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में रोहिंग्या घुसपैठियों के खिलाफ पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाया। पुलिस मुख्यालय से मिले सख़्त निर्देशों के बाद हजरतगंज थाना क्षेत्र के डालीबाग इलाके में अवैध रूप से रह रहे लोगों की पहचान और सत्यापन के लिए गहन जांच शुरू की गई।

सुबह से ही पुलिस टीमों ने झुग्गी बस्तियों का दौरा कर वहां रह रहे हर व्यक्ति से पूछताछ की। अधिकारियों ने आधार कार्ड, पहचान पत्र और निवास से जुड़े दस्तावेजों की जांच की। स्थानीय लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है कि क्षेत्र में कौन-कौन लोग बाहर से आकर रह रहे हैं और उनकी गतिविधियां क्या हैं।

पुलिस का कहना है कि अभियान का उद्देश्य ऐसे अवैध रहवासियों की पहचान करना है जो बिना किसी वैध दस्तावेज के शहर में रह रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह जांच आगे भी जारी रहेगी और जरूरत पड़ने पर अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को निर्देशित किया है कि रोहिंग्या समेत किसी भी अवैध विदेशी नागरिक की जानकारी मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाए।

डालीबाग क्षेत्र में चल रही यह कार्रवाई पूरे दिन जारी रही, और पुलिस ने स्पष्ट किया कि शहर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी चलाए जाते रहेंगे।

  • Related Posts

    स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशन

    प्रो. सुधांशु पांड्या को कुलपति का अतिरिक्त प्रभार देने संबंधी खबर में हुई त्रुटि पर स्वतंत्र हित अखबार ने जताया खेद स्वतंत्र हित संवाददाता कानपुर। स्वतंत्र हित अखबार में 15…

    प्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपति

    स्वतंत्र हित  विपिन सागर कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर में प्रो. सुधांशु पांड्या को प्रति कुलपति नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद वह विश्वविद्यालय में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *