Breaking News
July 18, 2026 4:50 am
News
उन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापिततेज रफ्तार टैक्टर ने कार में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायलसिकंदरपुर में महाराणा प्रताप की स्मृति में निकाली गई भव्य विशाल रैली, उमड़ा जनसैलाबएक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तारबेला थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्नअवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट में पुलिस को बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तारकानपुर में ‘न्याय बंद, अत्याचार चालू’…?नशे में धुत चालक की रफ्तार का कहर:जाम और अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम ने किया निरीक्षण

कानपुर में आग का कहर जारी, गद्दे की दुकान धू-धू कर जलकर खाक

स्वतंत्र हित/ संवाददाता 

कानपुर। शहर में आग की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताज़ा मामला जाजमऊ के थाना चकेरी क्षेत्र स्थित जेके के पास का है, जहां फ्लाइओवर के नीचे अवैध रूप से चल रही गद्दे की दुकान में अचानक भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे आस-पास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों ने दुकान से उठती लपटें और घना धुआँ देखकर तुरंत फायर ब्रिगेड व पुलिस को सूचना दी। आग की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि कुछ ही मिनटों में दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। संकरी जगह होने के कारण आग बुझाने में फायर ब्रिगेड को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी।

फ्लाइओवर के नीचे अवैध रूप से दुकान चलने और सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि ऐसी दुकानों की समय रहते जांच और कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी घटना को रोका जा सके।

फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, जबकि नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    उन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…

    निष्कासित कर्मचारी के आरोपों से मचा हड़कंप.. स्वतंत्र हित/संवाददाता उन्नाव। अगर एक निष्कासित कर्मचारी के आरोपों में जरा भी सच्चाई है तो उन्नाव का एआरटीओ कार्यालय केवल ड्राइविंग लाइसेंस जारी…

    नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापित

      स्वतंत्र हित संवाददाता मो०बारिश कन्नौज/गुरसहायगंज /शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका प्रशासन ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की पालिका…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *