Breaking News
June 6, 2026 1:17 am
News
एक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तारबेला थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्नअवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट में पुलिस को बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तारकानपुर में ‘न्याय बंद, अत्याचार चालू’…?नशे में धुत चालक की रफ्तार का कहर:जाम और अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम ने किया निरीक्षणकानपुर सेंट्रल स्टेशन की लिफ्ट में फंसे 18 यात्री, दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गयाघरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त आपूर्ति, उपभोक्ता न हों परेशान: डीएसओमहाराजपुर में कांग्रेस की पदयात्रा से बढ़ी चुनावी सरगर्मीकंज के पेड़ पर 15 वर्षीय बालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

कानपुर कमिश्नरेट की सेंट्रल जोन पुलिस का जोरदार एक्शन, ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ में शातिर लुटेरा करन गिरफ्तार

स्वतंत्र हित/संवाददाता 

कानपुर। कमिश्नरेट पुलिस की सेंट्रल जोन टीम ने लगातार बढ़ रही लूट की घटनाओं पर नकेल कसते हुए सोमवार देर शाम एक बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए विशेष अभियान ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ के तहत कुख्यात लुटेरे करन (25) को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगने की पुष्टि हुई है।

पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल के निर्देशन में डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह तथा एसीपी (IPS) सुमित सुधाकर रामटेके की निगरानी में फजलगंज थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह, चौकी प्रभारी पंकज कुमार, चौकी प्रभारी पवन प्रताप सिंह और उपनिरीक्षक लोकेंद्र कुमार की टीम चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लूट की घटनाओं में वांछित करन वहां से गुजरने वाला था। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी की, तो बचने के प्रयास में शातिर करन ने टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे और मौके पर जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें उसके पैर पर गोली लगने से वह घायल होकर गिर पड़ा।

गिरफ्तार अभियुक्त करन गोविंदनगर थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है और कई लूट की वारदातों में पुलिस को उसकी तलाश थी। घायल आरोपी को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।

  • Related Posts

    एक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार

    स्वतंत्र हित/ पंकज दुबे  कानपुर नगर। कमिश्नरेट पुलिस ने एक करोड़ 27 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुंबई से एक आरोपी को…

    बेला थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न

    के.के.चतुर्वेदी  औरैया/बेला। शनिवार सुबह करीब 11 बजे थाना परिसर में आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *