Breaking News
October 20, 2026 11:14 am
News
स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशनप्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपतिकानपुर में गांधी जयंती पर ‘महासफाई’ या सिर्फ ढिंढोरा? तस्वीरें खोल रही हैं अभियान की पोल!विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविरवाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तारदुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावासगोल्डी मसाले फैक्ट्री में लगा मेगा स्वास्थ्य कैंप, 1500 श्रमिकों की हुई जांचतिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?

पनकी पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से गुमशुदा मोबाइल बरामद कर मालिक को सौंपा

स्वतंत्र हित/ संवाददाता 

कानपुर। पनकी थाना पुलिस ने तकनीक का उपयोग करते हुए एक और सराहनीय काम किया है। CEIR (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल की सहायता से पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उसके असली मालिक को सौंप दिया।

फरवरी माह में सचित यादव का मोबाइल रास्ते में कहीं गिर गया था, जिसकी सूचना उन्होंने पनकी थाने में दी थी। शिकायत के बाद पुलिस ने CEIR और सर्विलांस सेल की मदद से मोबाइल की लोकेशन ट्रैक की।

थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया के नेतृत्व और डीसीपी पश्चिम के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में एएसआई संदीप लोधी और उपनिरीक्षक दुर्गेश शुक्ला की अहम भूमिका रही। मोबाइल ट्रैकिंग पोर्टल का एक्सेस प्राप्त एएसआई संदीप लोधी ने तकनीकी पहलुओं का उपयोग करते हुए फोन की सफल बरामदगी सुनिश्चित की।

बरामद मोबाइल थाने में बुलाकर उसके मालिक सचित यादव को सौंप दिया गया। अपने फोन की वापसी से खुश सचित ने पनकी पुलिस की त्वरित कार्रवाई और ईमानदार प्रयासों की सराहना की।

  • Related Posts

    स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशन

    प्रो. सुधांशु पांड्या को कुलपति का अतिरिक्त प्रभार देने संबंधी खबर में हुई त्रुटि पर स्वतंत्र हित अखबार ने जताया खेद स्वतंत्र हित संवाददाता कानपुर। स्वतंत्र हित अखबार में 15…

    प्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपति

    स्वतंत्र हित  विपिन सागर कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर में प्रो. सुधांशु पांड्या को प्रति कुलपति नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद वह विश्वविद्यालय में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *