Breaking News
March 4, 2026 11:40 am
News
युद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्टदिल्ली शराब नीति केस में केजरीवाल और सिसोदिया बरी,उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्नउन्नाव में कानून व्यवस्था पर सवाल दंपत्ति से दिनदहाड़े लूटफर्जी जीएसटी फर्म बनाकर 2.29 करोड़ की कर चोरी का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तारकलयुगी बेटे ने पिता की हत्या कर शव के किए टुकड़े, ड्रम में छिपाया; बदबू आने पर खुला राजबेकाबू ट्रक ने दर्जनों बकरियों को रौंदाग्राम जाफरपुर अग्निकांड: सिलेंडर लीकेज से पिता–पुत्री की मौत, मामला मानवाधिकार आयोग पहुँचा

कोंच में महिला स्टेशन मास्टर से छेड़छाड़, विरोध पर की अभद्रता

जीआरपी पुलिस ने बदसलूकी करने वाले को पुलिस हिरासत में लिया

रेलवे के एक प्राइवेट कर्मचारी ने स्टेशन मास्टर से छेड़छाड़ की

आलम खान
जिला संवाददाता

जालौन।कोंच रेलवे स्टेशन पर तैनात महिला स्टेशन मास्टर संग दुस्साहसिक तरीके से एक रेलवे की ही प्राइवेट कर्मचारी ने छेड़छाड़ की, महिला स्टेशन मास्टर ने विरोध किया तो आरोपी ने उनके संग अभद्रता कर दी। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने आरोपी छेड़छाड़ करने वाले को पुलिस हिरासत में ले लिया है।इस घटना से स्टेशन पर अफरातफरी मच गई।
गुरुवार को दोपहर कोंच रेलवे स्टेशन पर तैनात महिला स्टेशन अधीक्षक ड्यूटी पर थी। तभी दुस्साहसिक तरीके से एक विभाग का ही अधेड़ रेलवे कर्मचारी उनके दफ्तर में घुस गया और महिला स्टेशन मास्टर से छेड़छाड़ करने लगा।इस हरकत से आहत स्टेशन मास्टर ने शोर मचा आरोपी का विरोध किया तो उसने महिला स्टेशन मास्टर से बदसलूकी करते हुए अभद्रता की। दिनदहाड़े रेलवे स्टेशन पर इस घटना से अफरातफरी मच गई। महिला स्टेशन मास्टर ने पुलिस और जीआरपी थाने को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। और जीआरपी थाने ले गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है कि आखिर मामला क्या है।
क्या बोले जिम्मेदार
कोंच रेलवे स्टेशन पर तैनात महिला स्टेशन मास्टर से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। स्टेशन मास्टर ने छेड़छाड़ करने की तहरीर दी है। पुलिस वैधानिक कार्यवाही कर रही है।
नागेन्द्र सरोज
थाना प्रभारी जीआरपी, उरई

  • Related Posts

    युद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव 

    मिडिल ईस्ट में फंसे करोड़ों भारतीयों को लेकर जताई चिंता : अखिलेश यादव आशुतोष बाजपेई इटावा,सैफई / समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने देशवासियों से…

    एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।

    स्वतंत्र हित रजत पांडेय सरोजनीनगर लखनऊ।राजधानी के कृष्णानगर थाना क्षेत्र की एलडीए कॉलोनी में रविवार शाम जो हुआ, उसने कानून-व्यवस्था और अभिभावकीय लापरवाही—दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। जन्मदिन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *