Breaking News
October 18, 2026 10:43 am
News
स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशनप्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपतिकानपुर में गांधी जयंती पर ‘महासफाई’ या सिर्फ ढिंढोरा? तस्वीरें खोल रही हैं अभियान की पोल!विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविरवाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तारदुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावासगोल्डी मसाले फैक्ट्री में लगा मेगा स्वास्थ्य कैंप, 1500 श्रमिकों की हुई जांचतिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?

नाव हादसे की पीड़िता को मिली बड़ी राहत

डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने घर जाकर सौंपा 0.253 हेक्टेयर कृषि पट्टा

एसडीएम बोले, आप अकेली नहीं हैं, पूरा प्रशासन आपके साथ है

अजय शुक्ला 
स्वतंत्र हित
लखीमपुर खीरी। ब्लॉक नकहा क्षेत्र में हाल ही में हुई नाव पलटने की घटना से प्रभावित महिला माधुरी के आंसू पोंछते हुए प्रशासन ने बड़ी राहत दी। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर एसडीएम सदर अश्विनी कुमार सिंह की अगुवाई में तहसील प्रशासन ने माधुरी को 0.253 हेक्टेयर कृषि पट्टा सौंपकर जीवन संवारने की पहल की।

गत दिवस एसडीएम अश्विनी कुमार सिंह खुद माधुरी के घर पहुंचे और उनके दुख में सहभागी होते हुए ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के स्पष्ट निर्देश हैं कि कोई भी संकटग्रस्त परिवार खुद को असहाय न समझे। “आप अकेली नहीं हैं, पूरा प्रशासन आपके साथ है,” एसडीएम ने भावुक स्वर में कहा। इसी बीच उन्होंने नौवापुर में आवंटित कृषि भूमि का पट्टा पत्र हाथों-हाथ सौंपा।

उन्होंने बताया कि कृषि भूमि का पट्टा माधुरी को आर्थिक स्वावलंबन की नई राह देने के उद्देश्य से दिया गया है ताकि वे अपनी आजीविका स्वयं चला सकें और परिवार को आत्मसम्मान के साथ संभाल सकें।

डीएम की करुणा बनी आधार
गौरतलब है कि हादसे के दिन ही डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल नकहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची थीं। वहां उन्होंने माधुरी से मिलकर उनका दर्द साझा किया था। डीएम ने उसी समय पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया और निर्देश दिए कि राहत केवल कागजों तक न सिमटे, बल्कि पीड़ित महिला को दीर्घकालिक सहारा मिले। उसी क्रम में गत दिवस एसडीएम ने प्रभावित महिला के घर जाकर भूमि पट्टा प्रदान किया।

  • Related Posts

    स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशन

    प्रो. सुधांशु पांड्या को कुलपति का अतिरिक्त प्रभार देने संबंधी खबर में हुई त्रुटि पर स्वतंत्र हित अखबार ने जताया खेद स्वतंत्र हित संवाददाता कानपुर। स्वतंत्र हित अखबार में 15…

    प्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपति

    स्वतंत्र हित  विपिन सागर कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर में प्रो. सुधांशु पांड्या को प्रति कुलपति नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद वह विश्वविद्यालय में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *