Breaking News
March 4, 2026 11:49 am
News
युद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्टदिल्ली शराब नीति केस में केजरीवाल और सिसोदिया बरी,उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्नउन्नाव में कानून व्यवस्था पर सवाल दंपत्ति से दिनदहाड़े लूटफर्जी जीएसटी फर्म बनाकर 2.29 करोड़ की कर चोरी का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तारकलयुगी बेटे ने पिता की हत्या कर शव के किए टुकड़े, ड्रम में छिपाया; बदबू आने पर खुला राजबेकाबू ट्रक ने दर्जनों बकरियों को रौंदाग्राम जाफरपुर अग्निकांड: सिलेंडर लीकेज से पिता–पुत्री की मौत, मामला मानवाधिकार आयोग पहुँचा

डीसीएम की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल, चालक मौके से फरार

रजत पाण्डेय 

स्वतंत्र हित 
बंथरा। राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र बंथरा में बीते मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब महिला ड्यूटी पर सरोजनी नगर अस्पताल जा रही थीं। तेज़ रफ्तार डी सी एम की टक्कर से घायल महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सुबह करीब 9:30 बजे की है। मीनू यादव (35 वर्ष), निवासी ग्राम नूरदीखेड़ा मजरा कुरौनी, जो कि सरोजनी नगर अस्पताल में बतौर एनएम पद पर कार्यरत हैं, रोज़ाना की तरह वह अपनी स्कूटी से ड्यूटी पर जा रही थीं। रास्ते में एक तेज़ रफ्तार डीसीएम(HR55AR1177) ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि मीनू यादव स्कूटी समेत सड़क पर गिर पड़ीं और उनके पैर में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को सूचना दी और घायल महिला को सरोजनी नगर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने बंथरा थाने में मामला दर्ज कराया। मीनू यादव के भाई ने थाना प्रभारी को लिखित तहरीर दी, जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। बंथरा थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी वाहन चालक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उस पर कार्रवाई करते हुए वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

  • Related Posts

    युद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव 

    मिडिल ईस्ट में फंसे करोड़ों भारतीयों को लेकर जताई चिंता : अखिलेश यादव आशुतोष बाजपेई इटावा,सैफई / समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने देशवासियों से…

    एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।

    स्वतंत्र हित रजत पांडेय सरोजनीनगर लखनऊ।राजधानी के कृष्णानगर थाना क्षेत्र की एलडीए कॉलोनी में रविवार शाम जो हुआ, उसने कानून-व्यवस्था और अभिभावकीय लापरवाही—दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। जन्मदिन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *