Breaking News
September 16, 2026 2:55 pm
News
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, कोर्ट के आदेश पर FIR के बाद भी गिरफ्तारी नहींकाम अधूरा कागजों पर पूरा। काकोरी खंडविकास में विकास कार्य पर उठे सवाल।कानपुर में प्लेन क्रैश, दोनों पायलटों की मौतपीएसी स्टेट बैंड 35 वीं वाहिनी द्वारा जनेश्वर मिश्र व डा० राममनोहर लोहिया पार्क में देश भक्ति की धुनों की हुई शानदार प्रस्तुति पॉपसरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि प्रदेश में अलग पहचान रखते हैं विधायक राजेश्वर सिंह18 दिन बाद कानपुर पहुंचा मर्चेंट नेवी अधिकारी सागर गुप्ता का पार्थिव शरीरहरित पुस्तकालय: ज्ञान, पर्यावरण और भविष्य का नया संगमउन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापिततेज रफ्तार टैक्टर ने कार में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल

वाहन पार्किंग को लेकर हुआ सरस्वती मेडिकल कॉलेज में खूनी संघर्ष

विपिन दीक्षित 

उन्नाव । सोहरामऊ थाना क्षेत्र स्थित सरस्वती मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हुआ। वाहन पार्किंग विवाद को लेकर 2021 और 2022 बैच के छात्रों के बीच भिड़ंत हो गई, जिसमें धारदार हथियार और ईंटों से हमला किया गया। इस हमले में तीन छात्र विक्रांत चौधरी, जयेश धालगढ़े और सुगम सैनी गंभीर रूप से घायल हो गए।

चाय पीकर लौटते समय घेरकर हमला

पीड़ित छात्रों ने बताया कि वे चाय पीकर कॉलेज लौट रहे थे, तभी 2022 बैच के सात छात्रों ने उन्हें घेर लिया और गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उन पर ईंट और धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

पार्किंग विवाद बना हमले की वजह

इस हमले की वजह पार्किंग विवाद बताया जा रहा है। दरअसल, मंगलवार दोपहर 2022 बैच और 2019 बैच के छात्रों में गाड़ी खड़ी करने को लेकर झगड़ा हुआ था। लेकिन पीड़ित छात्र इस विवाद का हिस्सा नहीं थे, इसके बावजूद उन्हें निशाना बनाया गया।

पुलिस-प्रशासन हरकत में

घटना की सूचना पर सीओ हसनगंज अरविंद कुमार चौरसिया मौके पर पहुंचे और थाने में तीन आरोपी छात्रों को बैठाया। सीओ ने बताया कि घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों की पहचान कर जानलेवा हमले सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज होगा। साथ ही कॉलेज प्रशासन को भी सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

शैक्षिक माहौल को शर्मसार करने वाली घटना

मेडिकल कॉलेज में इस तरह का बवाल न सिर्फ शैक्षिक माहौल को शर्मसार कर रहा है, बल्कि छात्रों की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है। इस घटना के बाद कॉलेज प्रशासन और पुलिस-प्रशासन पर छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी बढ़ गई है।

  • Related Posts

    शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, कोर्ट के आदेश पर FIR के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

    अभियुक्त पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप स्वतंत्र हित / सत्य पाल सिंह लखनऊ/दुबग्गा थाना क्षेत्र की करीब 35 वर्षीय…

    काम अधूरा कागजों पर पूरा। काकोरी खंडविकास में विकास कार्य पर उठे सवाल।

    आरसीसी सड़क का काम अधूरा, करीब 100 मीटर रास्ता अब भी कच्चा; ग्रामीणों ने ठेकेदारों पर लगाए घोटाले के आरोप स्वतंत्र हित /सत्य पाल सिंह लखनऊ काकोरी / विकासखंड की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *