Breaking News
October 19, 2026 9:28 am
News
स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशनप्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपतिकानपुर में गांधी जयंती पर ‘महासफाई’ या सिर्फ ढिंढोरा? तस्वीरें खोल रही हैं अभियान की पोल!विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविरवाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तारदुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावासगोल्डी मसाले फैक्ट्री में लगा मेगा स्वास्थ्य कैंप, 1500 श्रमिकों की हुई जांचतिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?

समूह और बैंक सखी की मासिक बैठक सम्पन्न

डीएमएम अनिल द्विवेदी ने की बचत खातों की समीक्षा,

सरस्वती वंदना से हुई बैठक की शुरुआत

विश्वजीत तिवारी

बलरामपुर । ब्लॉक सभागार में महिला स्वयं सहायता समूहों की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें समूह सखियाँ और बैंक सखियाँ बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रूप से महिलाओं द्वारा सरस्वती वंदना के साथ की गई।

मुख्य अतिथि जिला मिशन मैनेजर अनिल द्विवेदी ने स्वयं सहायता समूहों की बैंकिंग गतिविधियों, विशेष रूप से महिलाओं के बचत खातों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने समूहों को वित्तीय अनुशासन बनाए रखने और अधिक से अधिक महिलाओं को बैंकिंग प्रणाली से जोड़ने पर बल दिया।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार ने महिलाओं को पाँच सूत्रीय सुझाव दिए और जिन महिलाओं के पास बैंक खाता नहीं है, उन्हें खाता खोलने हेतु प्रेरित किया।

बैठक में ब्लॉक मिशन प्रबंधक विवेक पांडे और कमलेश कुमार की भी सक्रिय भागीदारी रही। इसके अतिरिक्त बैंक सखी, डाटा एंट्री ऑपरेटर गीता कुलदीप, पूनम गुप्ता, सुनीता शुक्ला, गोल्डी सिंह, रुकसाना, आरती, सरिता, सुनीता देवी, नीरू, सीमा यादव, चंपा और वंदना पांडे सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं।

यह बैठक महिलाओं के वित्तीय सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रही, जिसमें उन्हें बैंकिंग प्रक्रियाओं, बचत की महत्ता और समूह कार्यप्रणाली को और सशक्त बनाने की जानकारी दी गई।

  • Related Posts

    स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशन

    प्रो. सुधांशु पांड्या को कुलपति का अतिरिक्त प्रभार देने संबंधी खबर में हुई त्रुटि पर स्वतंत्र हित अखबार ने जताया खेद स्वतंत्र हित संवाददाता कानपुर। स्वतंत्र हित अखबार में 15…

    प्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपति

    स्वतंत्र हित  विपिन सागर कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर में प्रो. सुधांशु पांड्या को प्रति कुलपति नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद वह विश्वविद्यालय में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *