Breaking News
March 6, 2026 6:50 pm
News
युद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्टदिल्ली शराब नीति केस में केजरीवाल और सिसोदिया बरी,उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्नउन्नाव में कानून व्यवस्था पर सवाल दंपत्ति से दिनदहाड़े लूटफर्जी जीएसटी फर्म बनाकर 2.29 करोड़ की कर चोरी का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तारकलयुगी बेटे ने पिता की हत्या कर शव के किए टुकड़े, ड्रम में छिपाया; बदबू आने पर खुला राजबेकाबू ट्रक ने दर्जनों बकरियों को रौंदाग्राम जाफरपुर अग्निकांड: सिलेंडर लीकेज से पिता–पुत्री की मौत, मामला मानवाधिकार आयोग पहुँचा

छत पर सो रहे भाई-बहन को सांप ने डसा, मौत: मां के साथ मामा के घर घूमने आए थे दोनों, 

मो0 सलमान 

बलरामपुर क ललिया थाना क्षेत्र के कोड़री गाँव मे छत पर सो रहे दो मासूम बच्चों की करैत सांप के काटने से मौत हो गई। मृतक बच्चों की पहचान 8 वर्षीय शुभम और 12 वर्षीय शिवानी के रूप में हुई है।

घटना बीती रात की है। शुभम अपनी मां सुशीला के साथ तीन महीने पहले मामा रामशंकर गौतम के घर आया था। रात को भोजन के बाद परिवार के सभी सदस्य छत पर सोने गए थे। रात करीब ढाई बजे रामशंकर की पत्नी उर्मिला की नींद खुली। उसने देखा कि एक करैत सांप शिवानी के गले में लिपटा हुआ है।

उर्मिला के शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य जाग गए। पड़ोसियों की मदद से सांप को मार दिया गया। लेकिन तब तक वह शुभम और शिवानी को डस चुका था। दोनों बच्चों को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत होने लगी।

परिजन पहले स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए। वहां से गंभीर हालत में दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल में एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन दिया गया। लेकिन शुभम ने सुबह साढ़े सात बजे और शिवानी ने 20 मिनट बाद दम तोड़ दिया।

दोनों बच्चों के पिता परदेस में मजदूरी करते हैं। शुभम के पिता ईदल और शिवानी के पिता रामशंकर गौतम को घटना की सूचना दे दी गई है। वे घर के लिए रवाना हो गए हैं। बच्चों के शव गांव पहुंचने पर पूरे इलाके में शोक की लहर है।
घटना की सूचना पर नायब तहसीलदार संतोष यादव और राजस्व निरीक्षक सुरेश यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढ़स बंधाया। नायब तहसीलदार ने बताया कि मृतक बच्चों के परिवार को आपदा राहत कोष से चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। थानाध्यक्ष सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। गांव में घटना के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है और हर किसी की आंखें नम है और लोग परिजनों को ढांढ़स बंधाते नजर आए।

  • Related Posts

    युद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव 

    मिडिल ईस्ट में फंसे करोड़ों भारतीयों को लेकर जताई चिंता : अखिलेश यादव आशुतोष बाजपेई इटावा,सैफई / समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने देशवासियों से…

    एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।

    स्वतंत्र हित रजत पांडेय सरोजनीनगर लखनऊ।राजधानी के कृष्णानगर थाना क्षेत्र की एलडीए कॉलोनी में रविवार शाम जो हुआ, उसने कानून-व्यवस्था और अभिभावकीय लापरवाही—दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। जन्मदिन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *