Breaking News
October 18, 2026 10:41 am
News
स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशनप्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपतिकानपुर में गांधी जयंती पर ‘महासफाई’ या सिर्फ ढिंढोरा? तस्वीरें खोल रही हैं अभियान की पोल!विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविरवाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तारदुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावासगोल्डी मसाले फैक्ट्री में लगा मेगा स्वास्थ्य कैंप, 1500 श्रमिकों की हुई जांचतिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?

नदीगांव के गालीबाज थानाध्यक्ष, अपने थाने के दरोगा को दे रहे गालियां, आडियो वायरल

 

आलम खान
विशाल अहमद कैफ़ी

तीन महीने पहले हो चुका है गालीबाज थानाध्यक्ष का तबादला
डेट फिक्स नहीं होने पर जमे हुए हैं थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश तिवारी

जालौन,कोंच। भाषा की मर्यादा को लांघ एक सूचना की जानकारी न होने पर थानाध्यक्ष नदीगांव का अपने ही थाने में तैनात दरोगा को गालियां देने का आडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।आडियो में गालीबाज थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश तिवारी खाकी वर्दी को शर्मशार करते सुनाई दे रहें हैं।
कोंच सर्किल के नदीगांव थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश तिवारी का एक ऑडियो सामने आया है। इस ऑडियो में वे अपने अधीनस्थ एसआई और सिपाही को गालियां देते सुने जा सकते हैं।
थानाध्यक्ष तिवारी का तीन माह पहले गैर जनपद स्थानांतरण हो चुका है। लेकिन अभी तक उनकी रिलीविंग नहीं हुई है। थाने में तैनात कर्मचारियों के अनुसार, तिवारी अक्सर अधीनस्थों को गालियां देते हैं और उन्हें नीचा दिखाते हैं। डर और दबाव के कारण कोई भी पुलिसकर्मी उनके खिलाफ आवाज नहीं उठा पाता।
स्थानीय लोगों का भी कहना है कि जब एक अधिकारी अपने मातहतों से इस तरह का व्यवहार करता है, तो आम नागरिकों के साथ उसका रवैया कैसा होगा। मामले के सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हलचल मच गई है।आला अधिकारियों से सवाल किया जा रहा है कि तबादले के बाद थानाध्यक्ष को अभी तक रिलीव क्यों नहीं किया गया। साथ ही उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही। जनता और कर्मचारियों ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने थानाध्यक्ष पर कठोर कार्रवाई की भी मांग की है।

क्या बोले जिम्मेदार
थानाध्यक्ष नदीगांव के गाली देने वाले आडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की जानकारी है। इस मामले में जांच कराई जा रही है। जांच में जो सामने आएगा तो कार्रवाई होगी।
परमेश्वर प्रसाद
सीओ कोंच

  • Related Posts

    स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशन

    प्रो. सुधांशु पांड्या को कुलपति का अतिरिक्त प्रभार देने संबंधी खबर में हुई त्रुटि पर स्वतंत्र हित अखबार ने जताया खेद स्वतंत्र हित संवाददाता कानपुर। स्वतंत्र हित अखबार में 15…

    प्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपति

    स्वतंत्र हित  विपिन सागर कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर में प्रो. सुधांशु पांड्या को प्रति कुलपति नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद वह विश्वविद्यालय में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *