Breaking News
October 21, 2026 12:08 pm
News
स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशनप्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपतिकानपुर में गांधी जयंती पर ‘महासफाई’ या सिर्फ ढिंढोरा? तस्वीरें खोल रही हैं अभियान की पोल!विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविरवाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तारदुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावासगोल्डी मसाले फैक्ट्री में लगा मेगा स्वास्थ्य कैंप, 1500 श्रमिकों की हुई जांचतिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?

डीएम ने उर्वरक गोदाम का किया निरीक्षण, खराब यूरिया मिलने पर जताई नाराजगी

मो० तौफीक
बलरामपुर।खरीफ सीजन में किसानों को समय पर निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी पवन अग्रवाल के निर्देश पर जनपद की सभी 53 उर्वरक वितरण समितियों पर स्टॉक की उपलब्धता, वितरण एवं ओवर रेटिंग की जांच कराई गई। विकासखंडवार नामित अधिकारियों द्वारा निरीक्षण कर रिपोर्ट डीएम को सौंपी गई है। इसी क्रम में डीएम ने तहसील सदर क्षेत्र के भगवतीगंज स्थित थोक उर्वरक विक्रेताओं मेसर्स कुंदनलाल कुड़ामल और मेसर्स कृषि विकास के गोदामों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टॉक पंजिका का मिलान कराया गया तथा प्रतिदिन मिलान करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण में कुंदनलाल कुड़ामल के गोदाम में बारिश के पानी से यूरिया में सीलन पाई गई, जिस पर डीएम ने नाराजगी जताई और तत्काल सुधार के निर्देश दिए। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि खरीफ सीजन में सभी प्रकार के उर्वरक किसानों को सरलता, सुगमता और समय पर निर्धारित मूल्य पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रदीप कुमार, एआर कोऑपरेटिव सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशन

    प्रो. सुधांशु पांड्या को कुलपति का अतिरिक्त प्रभार देने संबंधी खबर में हुई त्रुटि पर स्वतंत्र हित अखबार ने जताया खेद स्वतंत्र हित संवाददाता कानपुर। स्वतंत्र हित अखबार में 15…

    प्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपति

    स्वतंत्र हित  विपिन सागर कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर में प्रो. सुधांशु पांड्या को प्रति कुलपति नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद वह विश्वविद्यालय में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *