Breaking News
October 19, 2026 9:37 am
News
स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशनप्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपतिकानपुर में गांधी जयंती पर ‘महासफाई’ या सिर्फ ढिंढोरा? तस्वीरें खोल रही हैं अभियान की पोल!विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविरवाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तारदुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावासगोल्डी मसाले फैक्ट्री में लगा मेगा स्वास्थ्य कैंप, 1500 श्रमिकों की हुई जांचतिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?

हेमंत चांदना के नेतृत्व में हुई फायरवर्क्स डीलर एसोशिएशन की हुई बैठक ।

बैठक में उपस्थित उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री ।

संजय सक्सेना 
मैनपुरी।उत्तर प्रदेश फायरवर्क्स डीलर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत चांदना के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की मुख्यमंत्री से भेंट के दौरान उत्तर प्रदेश फायरवर्क्स डीलर एसोसिएशन के पदाधिकारी ने प्रदेश की कानून व्यवस्था एवं चौमुखी विकास के लिए उनका धन्यवाद ज्ञापित करते हुए मुख्यमंत्री के समक्ष पटाखा विक्रेताओं की समस्याओं को भी रखा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पटाखा व्यापारियों को आश्वासन दिया है कि उत्तर प्रदेश में पटाखा व्यापारियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी । उन्होंने संगठन को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रदेश में पटाखा व्यवसाय को लेकर सरकार की नीति स्पष्ट है कि पटाखा व्यवसाय को बढ़ावा दिया जाएगा इसको लेकर जनपद के अधिकारियों को भी अवगत कराया जाएगा । उत्तर प्रदेश फायरवर्क्स डीलर एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी राकेश कटारिया ने बताया कि उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष हेमंत चांदना के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर उन्हें प्रदेश के विकास के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और संगठन के माध्यम से पटाखा विक्रेताओं की समस्याओं को भी मुख्यमंत्री के सामने रखा मुख्यमंत्री ने प्रत्येक समस्या के समाधान का आश्वासन दिया साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने अगस्त माह में लखनऊ में आयोजित होने वाले पटाखा विक्रेताओं के राष्ट्रीय अधिवेशन में आने का भी निमंत्रण दिया है। मुख्यमंत्री से भेंट के दौरान प्रदेश अध्यक्ष हेमंत चांदना, अतुल सिंघल अखिलेश गुप्ता अनुभव अग्रवाल राकेश कटारिया, महेश गुप्ता वेद प्रकाश गुप्ता सतीश मिश्रा तोषित प्रीत सिंह अंबरीश अग्रवाल उपस्थित रहे ।

  • Related Posts

    स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशन

    प्रो. सुधांशु पांड्या को कुलपति का अतिरिक्त प्रभार देने संबंधी खबर में हुई त्रुटि पर स्वतंत्र हित अखबार ने जताया खेद स्वतंत्र हित संवाददाता कानपुर। स्वतंत्र हित अखबार में 15…

    प्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपति

    स्वतंत्र हित  विपिन सागर कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर में प्रो. सुधांशु पांड्या को प्रति कुलपति नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद वह विश्वविद्यालय में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *