Breaking News
June 6, 2026 1:17 am
News
एक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तारबेला थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्नअवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट में पुलिस को बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तारकानपुर में ‘न्याय बंद, अत्याचार चालू’…?नशे में धुत चालक की रफ्तार का कहर:जाम और अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम ने किया निरीक्षणकानपुर सेंट्रल स्टेशन की लिफ्ट में फंसे 18 यात्री, दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गयाघरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त आपूर्ति, उपभोक्ता न हों परेशान: डीएसओमहाराजपुर में कांग्रेस की पदयात्रा से बढ़ी चुनावी सरगर्मीकंज के पेड़ पर 15 वर्षीय बालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

मेजा ऊर्जा निगम के मुख्य वित्त अधिकारी सम्मानित

मनोज पाण्डेय

प्रयागराज। मेजा ऊर्जा निगम प्रयागराज के मुख्य वित्तीय अधिकारी अमित रौतेला को 8वें CMA-CFO अवार्ड्स-2024 में सार्वजनिक क्षेत्र-विनिर्माण वर्ग में सर्वश्रेष्ठ मुख्य वित्तीय अधिकारी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। मेजा ऊर्जा निगम, प्रयागराज में स्थित, भारत की महारत्न कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड एवं उत्तर प्रदेश की राज्य का संयुक्त उपक्रम है। यह पुरस्कार भारतीय लागत लेखा संस्थान (ICMAI) द्वारा प्रदान किया गया, जो संसद के अधिनियम द्वारा स्थापित एक वैधानिक संस्था है।

यह पुरस्कार आज शाम विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित समारोह मे दिया गया, जो ICMAI के 12वें राष्ट्रीय छात्र दीक्षांत समारोह (NSC-2025) के उपलक्ष्य में हुआ। उ‌द्घाटन सत्र की अध्यक्षता भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की। इस अवसर पर कॉर्पोरेट जगत की नामचीन हस्तियों के साथ साथ अनेकों गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। मुख्य वित्त अधिकारी पुरस्कार सांसद एवं वित्तीय मामलों की स्थायी समिति के अध्यक्ष भरतृहरी महताब द्वारा प्रदान किया गया।

यह पुरस्कार उन वित्तीय पेशेवरों को मान्यता प्रदान करता है, जिन्होंने कॉरपोरेट गवर्नेस एवम वित्तीय प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।रौतेला को 25 वर्षों से अधिक का विविध और समृद्ध वित्तीय अनुभव है, जिसमें उन्होंने भारत के प्रमुख सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र के संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। उनके वित्तीय नेतृत्व में मेजा ऊर्जा निगम ने वित्त वर्ष 2024-25 में ₹5,162 करोड़ से अधिक का राजस्व और ₹1,252 करोड़ से अधिक का लाभ अर्जित किया, जो उनके रणनीतिक दृष्टिकोण और वित्तीय उत्कृष्टता का प्रमाण है। मेजा ऊर्जा निगम अब 5,600 मेगावाट की प्रस्तावित क्षमता वृद्धि के साथ उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक कंपनी बनने की दिशा में अग्रसर है।

  • Related Posts

    एक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार

    स्वतंत्र हित/ पंकज दुबे  कानपुर नगर। कमिश्नरेट पुलिस ने एक करोड़ 27 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुंबई से एक आरोपी को…

    बेला थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न

    के.के.चतुर्वेदी  औरैया/बेला। शनिवार सुबह करीब 11 बजे थाना परिसर में आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *