Breaking News
October 18, 2026 10:41 am
News
स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशनप्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपतिकानपुर में गांधी जयंती पर ‘महासफाई’ या सिर्फ ढिंढोरा? तस्वीरें खोल रही हैं अभियान की पोल!विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविरवाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तारदुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावासगोल्डी मसाले फैक्ट्री में लगा मेगा स्वास्थ्य कैंप, 1500 श्रमिकों की हुई जांचतिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?

श्री नलापति बालाजी धाम दांता में ग्राम समृद्धि हेतु विशाल कलश व निशान यात्रा निकाली गई

एकमासीय श्रीरामधुन का हुआ शुभारम्भ

कलशयात्रा व निशान यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

सुरेश नेमीवाल

दांतारामगढ़ (सीकर)। दांता के वार्ड 09 मे स्थित श्री नलापति बालाजी धाम दांता में ग्राम समृद्धि हेतु श्री रामधुन का शुभारम्भ बुधवार को कलश व निशान यात्रा के साथ हुआ। विशाल कलश व निशान यात्रा सुबह सवा आठ बजे से बैंडबाजे तथा डीजे के साथ बागवाली बगीची के मंदिर से नाचते-गाते हुए कस्बे के प्रमुख मार्गों से होती हुई श्री नलापति बालाजी धाम पहुंची। कलश व निशान यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। अनेक जगहों पर भामाशाहों द्वारा जलपान, फल एवं ज्यूस की व्यवस्था की गई। श्री नलापति बालाजी धाम मंदिर परिसर में पहुंचने के तत्पश्चात महिलाओं द्वारा कलश, जल तथा निशान अर्पित किया गया। इस दौरान एक माह के लिए रामधुन का शुभारंभ बालिका के द्वारा तथा उपस्थित गणमान्यजन द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया । कलश यात्रा में महिलाओं, बालिकाओं तथा बालको, भक्तों सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे। मन्दिर पुजारी उमाशंकर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी एक माह की अखण्ड रामधुन का आयोजन तथा मंगलवार को संगीतमय सुंदरकांड पाठ होगा। उल्लेखनीय है कि दांता मे हर वर्ष नगर समृद्धि हेतु श्री नलापति बालाजी धाम मे रामधुन का आयोजन किया जाता है , एक माह चलने वाली इस रामधुन के अंतिम चार दिवस में बालाजी का अभिषेक , श्रीराम मारुति महायज्ञ , विशाल भजन संध्या , विशाल शोभायात्रा एवं विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा । भक्तों ने बताया कि इस एक माह के धार्मिक आयोजन में दांता एवं आस पास के गांवों के श्रद्धालु व कई प्रवासी अपनी सेवाएं यहां पर देते है ।

  • Related Posts

    सिकंदरपुर में महाराणा प्रताप की स्मृति में निकाली गई भव्य विशाल रैली, उमड़ा जनसैलाब

    स्वतंत्र हित संवाददाता दिलीप कश्यप कन्नौज।सिकंदरपुर/ सिकंदरपुर में महाराणा प्रताप के सम्मान में एक विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप…

    दीपोत्सव  में भक्तिभाव और प्रकाश का संगम।

    मोहम्मद तौफीक  जिला ब्यूरो  दुल्हापुर, बलरामपुर।दीपों की अनुपम आभा और भक्ति के अद्भुत वातावरण में उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जनपद स्थित ग्राम दुल्हापुर का प्राचीन श्री राम जानकी मंदिर एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *