Breaking News
June 1, 2026 11:37 pm
News
एक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तारबेला थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्नअवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट में पुलिस को बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तारकानपुर में ‘न्याय बंद, अत्याचार चालू’…?नशे में धुत चालक की रफ्तार का कहर:जाम और अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम ने किया निरीक्षणकानपुर सेंट्रल स्टेशन की लिफ्ट में फंसे 18 यात्री, दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गयाघरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त आपूर्ति, उपभोक्ता न हों परेशान: डीएसओमहाराजपुर में कांग्रेस की पदयात्रा से बढ़ी चुनावी सरगर्मीकंज के पेड़ पर 15 वर्षीय बालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

मरीजो के लिए परेशानी बना कदौरा सी एच सी कर्म चारी चला रहे सी एच सी

आलम खान
फैसल खान

डॉक्टर ए सी में मरीज तपते फर्श पर मरीजो से ज्यादा डॉक्टर बीमार

कदौरा,जालौन,।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कदौरा में डॉक्टरों की मनमानी और गैरजिम्मेदाराना रवैये ने एक बार फिर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। सोमवार को अस्पताल में दूर-दराज से आए मरीज डॉक्टरों की राह तकते रह गए, लेकिन चिकित्सक अपनी ड्यूटी पर समय से नहीं पहुंचे। धूप और गर्मी में तड़पते मरीज अस्पताल परिसर में घंटों लाइन में बैठे रहे, जबकि डॉक्टर आराम से एसी आवास में बैठे नजर आए।
मरीजों ने बताया कि दो घंटे बीत जाने के बावजूद किसी डॉक्टर ने उन्हें देखने की जहमत नहीं उठाई। संतोष कुमार, अजय बाबू, दयाराम, राम लखन, राम प्यारी समेत कई लोगों ने बताया कि उन्हें मजबूरी में निजी अस्पताल का सहारा लेना पड़ा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह लापरवाही कोई पहली बार नहीं है। सीएचसी में डॉक्टरों का लेटलतीफी से आना, मरीज़ों को अनदेखा करना और समय से पहले छुट्टी कर लेना आम बात हो चुकी है। गर्मी के इस भीषण दौर में इलाज के लिए तरसते मरीजों की अनदेखी सीधे तौर पर स्वास्थ्य विभाग की असंवेदनशीलता को दर्शाती है।
मरीजों और परिजनों ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि सीएचसी कदौरा में तैनात डॉक्टरों की कार्यप्रणाली की उच्चस्तरीय जांच करवाई जाए और दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आमजन को समय पर और सही इलाज मिल सके।
वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी नरेंद्र देव शर्मा ने कहा शिकायतें इससे पहले भी आई थीं जिसको गंभीरता से ले कर जांच करवाई जाएगी

  • Related Posts

    एक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार

    स्वतंत्र हित/ पंकज दुबे  कानपुर नगर। कमिश्नरेट पुलिस ने एक करोड़ 27 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुंबई से एक आरोपी को…

    बेला थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न

    के.के.चतुर्वेदी  औरैया/बेला। शनिवार सुबह करीब 11 बजे थाना परिसर में आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *