Breaking News
October 18, 2026 10:42 am
News
स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशनप्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपतिकानपुर में गांधी जयंती पर ‘महासफाई’ या सिर्फ ढिंढोरा? तस्वीरें खोल रही हैं अभियान की पोल!विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविरवाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तारदुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावासगोल्डी मसाले फैक्ट्री में लगा मेगा स्वास्थ्य कैंप, 1500 श्रमिकों की हुई जांचतिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?

सैनिकों के सम्मान में निकाली गई भारत शौर्य तिरंगा यात्रा

आलम खान
विशाल अहमद कैफ़ी

26 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण हुए शामिल
भेंड़ गांव से तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

भेड़ गांव में निकलती तिरंगा यात्रा

जालौन।कोंच तहसील क्षेत्र के ग्राम भेंड़ में निकाली गई तिरंगा यात्रा का शुभारंभ एमएलसी रमा आरपी निरंजन ने किया। जिसके बाद हाथों में तिरंगा लेकर युवा व स्कूली बच्चे यात्रा में शामिल हुए। यात्रा में डीजे की धुन पर देशभक्ति के गीत बजाए गए जिसकी धुन पर युवा जमकर थिरके। इसके साथ ही भारत शौर्य तिरंगा यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। लोगों ने फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया।
भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकियों व पाकिस्तान को परास्त किये जाने के बाद पूरा देश सेना की तारीफ कर रहा है। भेंड़ गांव में सैनिकों के सम्मान में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में स्कूली बच्चे, जनप्रतिनिधियों समेत 26 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण शामिल हुए, जिन्होंने भारत माता की जय के नारों के उदघोष के साथ पाकिस्तान व आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए।इस मौके पर एमएलसी रमाआरपी निरंजन ने कहा कि पहलगाम में आतंकियों ने दुस्साहस भरी वारदात को अंजाम देकर देश की बेटियों का सिंदूर उजाड़ने का काम दिया था। जिसके बाद देश के प्रधानमंत्री द्वारा ऑपरेशन सिंदूर चलाकर आतंकियों व पाकिस्तान को मुंह तोड़ जबाव दिया गया। जिसकी तारीफ देश ही नहीं पूरी दुनिया कर रही है। ऐसे वीर सैनिकों को सम्मान देने के लिए आज यह भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई है।यात्रा के दौरान बीजेपी मंडल अध्यक्ष सर्वेश निरंजन, जिला उपाध्यक्ष भाजपा वीरेंद्र निरंजन, सूर्य नायक सुशील शर्मा गायत्री वर्मा अंजू अग्रवाल गायत्री देवी शैलेंद्र सिंह विज्ञान विशाल सुरतिया दशरथ पटेल धर्मेंद्र दुबे अनिल गोस्वामी संतोष कुमार ऋषभ पटेल अजय पटेल पुष्पेंद्र पटेल मिस्टर पटेल देबू प्रधान हरिश्चंद्र सचिव गंधर्व सिंह ग्राम प्रधान रवा मुलायम सिंह कुशवाहा राजीव निरंजन रिंकू पटेल हिमांशु राहुल पटेल पुष्पेंद्र मिश्रा सपना शर्मा कमल दानिश शिवानी शिवांगी गीता गुप्ता करण सिंह आदि स्कूली बच्चों एवं ग्रामीण व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Related Posts

    स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशन

    प्रो. सुधांशु पांड्या को कुलपति का अतिरिक्त प्रभार देने संबंधी खबर में हुई त्रुटि पर स्वतंत्र हित अखबार ने जताया खेद स्वतंत्र हित संवाददाता कानपुर। स्वतंत्र हित अखबार में 15…

    प्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपति

    स्वतंत्र हित  विपिन सागर कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर में प्रो. सुधांशु पांड्या को प्रति कुलपति नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद वह विश्वविद्यालय में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *