Breaking News
June 7, 2026 1:42 am
News
एक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तारबेला थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्नअवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट में पुलिस को बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तारकानपुर में ‘न्याय बंद, अत्याचार चालू’…?नशे में धुत चालक की रफ्तार का कहर:जाम और अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम ने किया निरीक्षणकानपुर सेंट्रल स्टेशन की लिफ्ट में फंसे 18 यात्री, दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गयाघरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त आपूर्ति, उपभोक्ता न हों परेशान: डीएसओमहाराजपुर में कांग्रेस की पदयात्रा से बढ़ी चुनावी सरगर्मीकंज के पेड़ पर 15 वर्षीय बालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

काँसेड़ा गांव को गोद ले महिलाओं को बनाएंगे आत्मनिर्भर

सुरेश नेमीवाल 

नांवासिटी। महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए फीकी फ्लो फाउंडेशन ने कांसेड़ा गांव को गोद लिया है। यह घोषणा 9 मई शुक्रवार को जयपुर के बिड़ला सभागार में हुई। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी ने उद्बोधन दिया। इस अवसर पर भामाशाह सुरेंद्र सिंह कांसेड़ा के नेतृत्व में गांव को गोद लेने की घोषणा की गई।
फाउंडेशन गांव में विकास कार्यों और आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए विशेष कदम उठाएगा। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई प्रकल्प शुरू किए जाएंगे। बैंकिंग, साइबर अपराध और डिजिटल जानकारी को लेकर महिलाओं को जागरूक किया जाएगा। सरकारी विद्यालय में छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर शिक्षा दी जाएगी। शिक्षा के अन्य क्षेत्रों में भी सुधार के प्रयास होंगे।स्वास्थ्य के क्षेत्र में माताओं और बहनों को समय-समय पर जानकारी दी जाएगी। साथ ही जरूरी स्वास्थ्य सामग्री भी उपलब्ध करवाई जाएगी। कार्यक्रम में कांसेड़ा गांव से 50 से अधिक महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। सुरेंद्र सिंह कांसेड़ा ने गांव को गोद लेने के लिए फीकी फ्लो फाउंडेशन राजस्थान की चेयरमैन डॉक्टर रिमी शेखावत और उनकी टीम का आभार जताया।

  • Related Posts

    खाटूश्यामजी में एमपी से दर्शन को आए श्रद्धालुओं से मारपीट,

    पुलिस ने मारपीट करने वाले को किया गिरफ्तार सुरेश नेमीवाल  खाटूश्यामजी । कस्बें में बाबा श्याम के दरबार में मध्यप्रदेश के आगर मालवा से दर्शन को आए श्रद्धालुओं के साथ…

    श्री नलापति बालाजी धाम दांता में ग्राम समृद्धि हेतु विशाल कलश व निशान यात्रा निकाली गई

    एकमासीय श्रीरामधुन का हुआ शुभारम्भ कलशयात्रा व निशान यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर किया स्वागत सुरेश नेमीवाल दांतारामगढ़ (सीकर)। दांता के वार्ड 09 मे स्थित श्री नलापति बालाजी धाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *