Breaking News
October 18, 2026 10:43 am
News
स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशनप्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपतिकानपुर में गांधी जयंती पर ‘महासफाई’ या सिर्फ ढिंढोरा? तस्वीरें खोल रही हैं अभियान की पोल!विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविरवाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तारदुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावासगोल्डी मसाले फैक्ट्री में लगा मेगा स्वास्थ्य कैंप, 1500 श्रमिकों की हुई जांचतिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?

सम्राट अशोक की जयंती पर धूमधाम से निकली शोभा यात्रा

 

आलम खान
विशाल अहमद कैफ़ी

बाबू पैलेस से शोभायात्रा को विधायक मूलचंद्र निरंजन ने किया रवाना
नगर में जगह-जगह भव्य स्वागत, फूलों की बारिश

कोंच में शोभायात्रा में शामिल विधायक मूलचंद्र और आयोक बादाम कुशवाहा

जालौन,कोंच। चक्रवर्ती सम्राट अशोक के जयंती पर मौर्य समाज के लोगों ने नदीगांव रोड पर स्थित बाबू पैलेस से होते हुए नगर में प्रमुख मार्गों पर शोभा यात्रा निकाली। इसके बाद बाबू पैलेस में विचार गोष्ठी का आयोजन कर चक्रवर्ती सम्राट के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। शोभायात्रा को विधायक मूलचंद्र निरंजन ने रवाना किया।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कहा कि चक्रवर्ती सम्राट का जन्म 304 ईसा पूर्व पाटलिपुत्र, पटना में हुआ था। वह बाद महान सम्राट कहलाए। सभासद और आयोजन कर्ता ने कहा कि चक्रवर्ती सम्राट अशोक विश्वप्रसिद्ध एवं शक्तिशाली भारतीय मौर्य राजवंश के महान सम्राट थे। सम्राट अशोक ने अखंड भारत पर राज्य किया है तथा उनका मौर्य साम्राज्य उत्तर में ¨हदुकुश की श्रेणियों से लेकर दक्षिण में गोदावरी नदी मैसूर तक तथा पूर्व में बांग्लादेश से पश्चिम में अफगानिस्तान ईरान तक पहुंच गया था। चेयरमैन प्रदीप कुमार गुप्ता ने कहा कि सम्राट अशोक का साम्राज्य आज का संपूर्ण भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश, भूटान, म्यांमार के अधिकाश भूभाग पर था। चक्रवर्ती सम्राट अशोक विश्व के सभी महान एवं शक्तिशाली सम्राटों एवं राजाओं की पंक्तियों में हमेशा शीर्ष स्थान पर ही रहे हैं। सभासद रविकांत कुशवाहा,नवीन कुशवाहा, कन्हैया लाल कुशवाहा, सुरेश कुमार कुशवाहा,संजय ने भी गोष्ठी में अपने विचार व्यक्त किए। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष शामिल हुए।

  • Related Posts

    स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशन

    प्रो. सुधांशु पांड्या को कुलपति का अतिरिक्त प्रभार देने संबंधी खबर में हुई त्रुटि पर स्वतंत्र हित अखबार ने जताया खेद स्वतंत्र हित संवाददाता कानपुर। स्वतंत्र हित अखबार में 15…

    प्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपति

    स्वतंत्र हित  विपिन सागर कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर में प्रो. सुधांशु पांड्या को प्रति कुलपति नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद वह विश्वविद्यालय में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *