Breaking News
March 4, 2026 5:39 pm
News
युद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्टदिल्ली शराब नीति केस में केजरीवाल और सिसोदिया बरी,उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्नउन्नाव में कानून व्यवस्था पर सवाल दंपत्ति से दिनदहाड़े लूटफर्जी जीएसटी फर्म बनाकर 2.29 करोड़ की कर चोरी का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तारकलयुगी बेटे ने पिता की हत्या कर शव के किए टुकड़े, ड्रम में छिपाया; बदबू आने पर खुला राजबेकाबू ट्रक ने दर्जनों बकरियों को रौंदाग्राम जाफरपुर अग्निकांड: सिलेंडर लीकेज से पिता–पुत्री की मौत, मामला मानवाधिकार आयोग पहुँचा

पवनदीप सिंह ने जड़ा मीनेश क्रिकेट लीग में पहला शतक

ट्रेन मैनेजर,इंजीनियरिंग,पीएनबी,डीजल शेड की शानदार जीत

झांसी।रेलवे इंस्टीट्यूट ग्राउंड में चल रही मीनेश प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन ट्रेन मैनेजर टीम की ओर से पवनदीप सिंह ने आतिशी शतक जड़ अपनी टीम को जीत दिलाई।वही अन्य मैचों में पी.एन.बी.,इंजीनियरिंग और डीजल लोको शेड की टीमों ने जीत दर्ज की।
पहला मैच पीएनबी इलेवन और टीचर्स ब्लैक पैंथर के बीच खेला गया। जिसमें टीचर्स ब्लैक पैंथर की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 15 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 100 रन बनाए। जिसमें अजय कुमार ने सर्वाधिक 29 रन बनाए।हेमंत ने 3 विकेट लिए। जवाब में पीएनबी इलेवन ने ये लक्ष्य 12 ओवर में हासिल कर लिया। कृष्णा यादव ने 28 रनों का योगदान दिया। मैच के प्लेयर ऑफ द मैच हेमंत रहे।
दूसरा मैच ट्रेन मैनेजर और सीएमएलआर जूनियर के बीच खेला गया। जिसमें ट्रेन मैनेजर की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 15 ओवर में 224 रन बनाए। जिसमें पवनदीप सिंह ने आतिशी शतक जड़ते हुए 106 रनों की शानदार पारी खेली। छुट्टन ने भी 53 रनों की शानदार पारी खेली। जवाब में सीएमएलआर जूनियर की टीम 15 ओवर में 108 रन ही बना सकी और ये मुकाबला 119 रनों से हार गई ।मैच के प्लेयर ऑफ द मैच शतकवीर पवनदीप सिंह रहे।

तीसरा मैच इंजीनियरिंग और लोको पायलट सुपर किंग्स के बीच खेला गया।जिसमें इंजीनियरिंग की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 15 ओवर में 141 रन बनाए। जिसमें हर्ष ठाकुर ने 79 रनों की शानदार पारी खेली। लोको पायलट सुपर किंग की और से बलराम मीना ने 3 विकेट लिए। जवाब में लोको पायलट सुपर किंग्स की टीम 15 ओवर में सिर्फ 114 रन ही बना सकी और ये मुकाबला 27 रनों से हार गई। मैच के प्लेयर ऑफ द मैच हर्ष ठाकुर रहे।
चौथा मैच डीजल शेड और कंट्रोल ऑपरेटिंग इलेविन के बीच खेला गया। जिसमें कंट्रोल ऑपरेटिंग की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 15 ओवर में 85 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जिसमें आशु ने 19 रनों का योगदान दिया।डीजल शेड की तरफ से सत्यम राय एवं प्रदीप शर्मा ने 3-3 विकेट लिए। जवाब में डीजल शेड की टीम ने 12 ओवर में ये लक्ष्य हासिल कर लिया। दीपक झा ने 25 रनों का योगदान दिया। मैच के प्लेयर ऑफ द मैच प्रदीप शर्मा रहे ।
सभी मैचों के एम्पायर जितेंद्र मीना और दीपक मीना स्कोरर हंसराज रहे। कॉमेंटेटर जलधारी मीना और मनोज मीना रहे। इस अवसर पर कमेटी के सदस्य राजेंद्र, केदार राजू,रतन सहित कई खेल प्रेमी मौजूद थे। रामराज मीना ने सभी लोगो का आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    युद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव 

    मिडिल ईस्ट में फंसे करोड़ों भारतीयों को लेकर जताई चिंता : अखिलेश यादव आशुतोष बाजपेई इटावा,सैफई / समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने देशवासियों से…

    एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।

    स्वतंत्र हित रजत पांडेय सरोजनीनगर लखनऊ।राजधानी के कृष्णानगर थाना क्षेत्र की एलडीए कॉलोनी में रविवार शाम जो हुआ, उसने कानून-व्यवस्था और अभिभावकीय लापरवाही—दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। जन्मदिन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *