Breaking News
March 4, 2026 5:38 pm
News
युद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्टदिल्ली शराब नीति केस में केजरीवाल और सिसोदिया बरी,उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्नउन्नाव में कानून व्यवस्था पर सवाल दंपत्ति से दिनदहाड़े लूटफर्जी जीएसटी फर्म बनाकर 2.29 करोड़ की कर चोरी का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तारकलयुगी बेटे ने पिता की हत्या कर शव के किए टुकड़े, ड्रम में छिपाया; बदबू आने पर खुला राजबेकाबू ट्रक ने दर्जनों बकरियों को रौंदाग्राम जाफरपुर अग्निकांड: सिलेंडर लीकेज से पिता–पुत्री की मौत, मामला मानवाधिकार आयोग पहुँचा

प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की धर्मगुरूओं के साथ अहंम बैठक

आलम खान

विशाल अहमद कैफ़ी

जुमे की नमाज़ का वक्त बढ़ाने में धर्मगुरूओं ने भरी हामी
प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने सौहार्द कायम रखने की अपील की

जालौन,कोंच।होली के पर्व वाले दिन जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन और पुलिस अफसर अलर्ट है। अफसरों ने अमन-चैन कायम रखने की कवायद तेज कर दी है।इसी कोंच कोतवाली पर होली को लेकर धर्मगुरूओं के साथ एक शांति समिति की बैठक हुई, जिसमें अधिकारियों ने हुड़दंग मचाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि होली के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और सभी से शांति सद्भाव की अपील की।
बुधवार को कोंच कोतवाली में धर्मगुरूओं व संभ्रांत लोगों की बैठक बुलाई गई। शांति समिति की बैठक की एसडीएम ज्योति सिंह की अध्यक्षता और सीओ डा देवेन्द्र कुमार की उपस्थिति में हुई। दोनों अफसरों ने संयुक्त रूप से कहा कि होली के दिन हुड़दंग मचाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने उपस्थित लोगों से शांति व सद्भाव के माहौल में होली पर्व मनाने का आग्रह किया। कहा कि किसी भी पर्व का मूल संदेश ही शांति व अमन-चैन से उसे मनाना होता है। इस दौरान बैठक में मौजूद धर्मगुरूओं से जुमे की नमाज अदा करने वाले समय में बदलाव की अपील प्रशासन ने की तो सौहार्द कायम रखने में धर्मगुरूओं ने पुलिस प्रशासन का साथ देते हुए हामी भरी। इस दौरान कोतवाल विजय कुमार पाण्डेय ने हुड़दंग मचाने वाले लोगों को चेताया कि भांग और नशा कर माहौल बिगाड़ने वाले लोगों का इलाज पुलिस करना जानतीं है। इसलिए भाईचारे और आपसी सौहार्द कायम रखते हुए होली मनाएं।इस दौरान कोतवाल विजय कुमार पाण्डेय,शहर काजी बशीर उद्दीन, भाजपा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल,सभासद ठाकुर विक्रम सिंह, केशव बबेले पूर्व अध्यक्ष धर्मादा राक्षिणी सभा, आशुतोष रावत, शिशिर ठाकुर, हाजी नासिर खान, सहित तमाम लोग मौजूद थे।

दो बजे अदा की जाएगी जुमे की नमाज: सीओ
कोंच। होली पर 14 मार्च को शहर भर की उन जामा मस्जिद में नमाज अदा करने वाले समय में बदलाव किया गया है। सीओ डा देवेन्द्र कुमार ने विभिन्न मस्जिदों के पेश इमाम से बातचीत की और उनकी रजामंदी के बाद शुक्रवार जुमा नमाज में बदलाव किया गया। सीओ ने बताया कि पुलिस प्रोटेक्शन के साथ जुमे की नमाज अदा कराई जाएगी।

  • Related Posts

    युद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव 

    मिडिल ईस्ट में फंसे करोड़ों भारतीयों को लेकर जताई चिंता : अखिलेश यादव आशुतोष बाजपेई इटावा,सैफई / समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने देशवासियों से…

    एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।

    स्वतंत्र हित रजत पांडेय सरोजनीनगर लखनऊ।राजधानी के कृष्णानगर थाना क्षेत्र की एलडीए कॉलोनी में रविवार शाम जो हुआ, उसने कानून-व्यवस्था और अभिभावकीय लापरवाही—दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। जन्मदिन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *