Breaking News
October 18, 2026 9:40 am
News
स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशनप्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपतिकानपुर में गांधी जयंती पर ‘महासफाई’ या सिर्फ ढिंढोरा? तस्वीरें खोल रही हैं अभियान की पोल!विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविरवाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तारदुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावासगोल्डी मसाले फैक्ट्री में लगा मेगा स्वास्थ्य कैंप, 1500 श्रमिकों की हुई जांचतिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?

भीषण आग का तांडव, 20 घरों में लगी आग, सिलेंडर फटा, दो महिलाएं झुलसीं, बीस लाख का नुकसान

राजेन्द्र तिवारी

उन्नाव से है जहां बांगरमऊ थाना क्षेत्र के खैरुद्दीनपुर गांव में मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा हुआ। दोपहर करीब तीन बजे अचानक एक घर में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और आसपास के 20 घरों तक फैल गई। घटना के समय टीकाराम के घर में रखा गैस सिलेंडर फट गया। धमाके की आवाज से पूरा गांव दहल गया। हादसे में दो महिलाएं झुलस गईं। 28 वर्षीय गुड्डी (पत्नी गुड्डू) और 18 वर्षीय रूबी (पुत्री अमेनचल) को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
बता दे कि स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। हालांकि, दमकल की गाड़ी डेढ़ घंटे बाद पहुंची। तब तक घरों का सारा सामान जल चुका था। ग्रामीणों ने इंजन पंपिंग सेट से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। आग में टीकाराम, ब्रह्मा, नथई, सागर, भारत समेत 20 परिवारों के घर जल गए। इस हादसे में बर्तन, कुर्सी, कपड़े, जेवर, नगद रुपए और जरूरी कागजात जलकर राख हो गए। अनुमानित नुकसान करीब 20 लाख रुपए का है। कोतवाली प्रभारी अवनीश कुमार सिंह और राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। राजस्व विभाग की टीम नुकसान का आकलन कर रही है।

  • Related Posts

    स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशन

    प्रो. सुधांशु पांड्या को कुलपति का अतिरिक्त प्रभार देने संबंधी खबर में हुई त्रुटि पर स्वतंत्र हित अखबार ने जताया खेद स्वतंत्र हित संवाददाता कानपुर। स्वतंत्र हित अखबार में 15…

    प्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपति

    स्वतंत्र हित  विपिन सागर कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर में प्रो. सुधांशु पांड्या को प्रति कुलपति नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद वह विश्वविद्यालय में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *