Breaking News
September 2, 2026 11:51 am
News
कानपुर में प्लेन क्रैश, दोनों पायलटों की मौतपीएसी स्टेट बैंड 35 वीं वाहिनी द्वारा जनेश्वर मिश्र व डा० राममनोहर लोहिया पार्क में देश भक्ति की धुनों की हुई शानदार प्रस्तुति पॉपसरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि प्रदेश में अलग पहचान रखते हैं विधायक राजेश्वर सिंह18 दिन बाद कानपुर पहुंचा मर्चेंट नेवी अधिकारी सागर गुप्ता का पार्थिव शरीरहरित पुस्तकालय: ज्ञान, पर्यावरण और भविष्य का नया संगमउन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापिततेज रफ्तार टैक्टर ने कार में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायलसिकंदरपुर में महाराणा प्रताप की स्मृति में निकाली गई भव्य विशाल रैली, उमड़ा जनसैलाबएक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार

एन एसएस शिविर पर मधुमक्खियों का हमला,दो दर्जन लोगों को मारे डंक

मुसीबत की मार –

हमले में मंदिर पर दर्शन करने आए श्रद्धालु भी घायल

कोंच के पड़री नाका पर स्थित हुलका देवी मंदिर पर चल रहा था शिविर

आलम खान

कोंच। मथुरा प्रसाद डिग्री कॉलेज का एनएसएस शिविर हुल्का देवी मंदिर कैंपस में चल रहा था। तभी अचानक मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया।-हमले से मची अफरा-तफरी में कई कैडेट्स और मंदिर आने वाले श्रद्धालुओ को मधुमक्खियों ने डंक मार घायल कर दिया। ज्यादा घायल लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां डाक्टरों की टीम उनके उपचार में लगी है।

सोमवार की दोपहर कोंच पड़री नाका स्थित हुल्का देवी मंदिर कैंपस में राष्ट्रीय स्वयमसेवको का शिविर चल रहा था। मंदिर में दर्शनार्थियों का आना-जाना लगा था तभी अचानक मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। और वहां अफरातफरी मच गई।जिसे जहां जगह मिली वो वहां को भाग लिए।इस हमले में मधुमक्खियों ने दो दर्जन से ज्यादा लोगों को डंक मार घायल कर दिया। मधुमक्खियों के हमले में कुछ लोग ज्यादा घायल हो गए थे उन्हें कोंच सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां डाक्टरों की टीम ने उनका उपचार किया।
इन लोगों को मारे गहरे डंक
कोंच। एनएसएस शिविर में मधुमक्खियों के हमले में जिन्हें गहरे डंक लगे हैं उनमें शिविर प्रभारी महेंद्र नाथ मिश्रा, सुनील कुमार लिपिक,छात्र विकास पटेल, के अलावा दर्शन करने आए ठेकेदार संजय अग्रवाल,व शादी संबंध को लेकर जालौन से आए मानवेन्द्र और अमित को गहरे डंक लगे हैं।
एक माह में मधुमक्खियों का दूसरा हमला
कोंच। कोंच नगर व आसपास इलाकों में मधुमक्खियों के हमले की ये पहली घटना नहीं है। सबसे पहले घुसिया गांव में शवयात्रा में मधुमक्खियों ने हमला कर 50 से ज्यादा लोगों को डंक मारे थे।उसके बाद नगर में स्थित परमहंस लाज में मधुमक्खियों के डर से एक विवाह समारोह स्थिगित करना पड़ा था। और आज हुल्का देवी मंदिर कैंपस में मधुमक्खियों का दूसरा मामला सामने आया।

  • Related Posts

    कानपुर में प्लेन क्रैश, दोनों पायलटों की मौत

    विपिन सागर ब्यूरो कानपुर कानपुर / गंगा किनारे एक विमान हादसे की घटना सामने आई है। हादसे में विमान में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई है। सूचना मिलते…

    पीएसी स्टेट बैंड 35 वीं वाहिनी द्वारा जनेश्वर मिश्र व डा० राममनोहर लोहिया पार्क में देश भक्ति की धुनों की हुई शानदार प्रस्तुति पॉप

    स्वतंत्र हित/ राहुल तिवारी लखनऊ। पीएसी के महानिदेशक अलोक सिंह के निर्देशानुसार बुधवार को स्वतन्त्रता दिवस सप्ताह के पावन पर्व के अवसर पर जनमानस में देशभक्ति, राष्ट्रीयता एवं कर्तव्यपरायणता की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *