Breaking News
June 6, 2026 1:15 am
News
एक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तारबेला थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्नअवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट में पुलिस को बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तारकानपुर में ‘न्याय बंद, अत्याचार चालू’…?नशे में धुत चालक की रफ्तार का कहर:जाम और अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम ने किया निरीक्षणकानपुर सेंट्रल स्टेशन की लिफ्ट में फंसे 18 यात्री, दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गयाघरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त आपूर्ति, उपभोक्ता न हों परेशान: डीएसओमहाराजपुर में कांग्रेस की पदयात्रा से बढ़ी चुनावी सरगर्मीकंज के पेड़ पर 15 वर्षीय बालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

अवैध असलहे के साथ वांक्षित अपराधी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार*

आलम खान

फैसल खान

कदौरा/जालौन।अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कदौरा पुलिस ने एक वांछित हिस्ट्रीशीटर अपराधी को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार कर बड़ी सफलता प्राप्त की है।

बीती रात्रि में थाना प्रभारी प्रभात सिंह ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग अभियान के दौरान ग्राम लोधीपुर तिराहा से जीशान खान उर्फ सूरा पुत्र जाकिर (निवासी मुहल्ला अंबेडकर नगर कदौरा) को एक अवैध 315 बोर के तमंचे और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त जीशान खान उर्फ सूरा के विरुद्ध थाना कदौरा में मु.अ.सं. 33/2025, धारा 3/25 A आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।
थाना प्रभारी प्रभात सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी एक हिस्ट्रीशीटर है और उसके विरुद्ध पहले से ही कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त पर पूर्व में भी कई 68/19 धारा 13 जी एक्ट,
191/19 – धारा 386/504/506 आईपीसी, 84/20 – धारा 13 जी एक्ट, 48/21 – धारा 354 क/506 आईपीसी, 49/21 – धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, 230/21 – धारा 3/25 आर्म्स एक्ट,
131/21 – धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट,
33/2025 – धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, जैसे गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं,
थाना प्रभारी प्रभात सिंह ने कहा कि गिरफ्तार अभियुक्त एक शातिर अपराधी है और उसके विरुद्ध पहले भी कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी ।

  • Related Posts

    एक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार

    स्वतंत्र हित/ पंकज दुबे  कानपुर नगर। कमिश्नरेट पुलिस ने एक करोड़ 27 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुंबई से एक आरोपी को…

    बेला थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न

    के.के.चतुर्वेदी  औरैया/बेला। शनिवार सुबह करीब 11 बजे थाना परिसर में आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *